फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   notice chaspa ke baad hotel aur makaan honge seal

नोटिस चस्पा के बाद होटल और मकान होंगे सील  

Sun, 11 Mar 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
notice chaspa ke baad hotel aur makaan honge seal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करोड़ों रुपये की रिकवरी के लिए कॉमर्शियल फाइनेंस कंपनी और दिल्ली के बैंक ने होटल हारमनी-इन व शास्त्रीनगर स्थित मकान पर नोटिस चस्पा दिया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर जल्द ही दिल्ली की टीम होटल और मकान को सील कर सकती है। 
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर एच-201 निवासी हिमांशु पुरी का गढ़ रोड पर हारमनी-इन के नाम से होटल है। होटल की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। छह मार्च से ही होटल मालिक अपने परिवार और एक रिश्तेदार के साथ शास्त्रीनगर स्थित घर से चले गये। जिसके बाद से होटल मालिक और उनके परिवार के लोगों के मोबाइल नंबर बंद हैं। होटल और मकान पर 24 करोड़, 54 लाख 86 हजार 235 रुपये बकाया का नोटिस चस्पाया गया है। बैंक  और कॉमर्शियल कंपनी की टीम ने नोटिस चस्पाने के बाद होटल मालिक के कई नजदीकियों से संपर्क करते हुए कहा कि बकाए को लेकर पहले भी अवगत करा दिया था। इस मामले में मजिस्ट्रेट के आदेश पर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

एक बड़े व्यापारी ने बताया कि टीम एक सप्ताह में शास्त्रीनगर स्थित मकान और गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी- इन को मजिस्ट्रेट के आदेश पर सील भी कर सकती है। होटल मालिक पर करीब 40 करोड़ रुपया मेरठ के कई कारोबारियों के भी बताए जा रहे हैं। जिन लोगों का करोड़ों रुपये होटल हारमनी के मालिक पर उधार है वह आपस में संपर्क करने लगे हैं। एक व्यापारी ने इस मामले में नौचंदी इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला से भी संपर्क किया गया है। जिसमें पीड़ित लोग थाने में तहरीर देने की तैयारी में भी हैं। उधर, तमाम आरोपों के बीच अब तक चुप्पी साधे होटल प्रबंधन ने शनिवार को एक मेल जारी कर हिमांशु पुरी के बारे में जानकारी देने के साथ इसी सप्ताह उनके लौटने की बात कही है। प्रबंधन का कहना है कि हिमाुशु पुरी धार्मिक यात्रा पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्रीनगर स्थित मकान पर लटका ताला
छह मार्च की सुबह हिमांशु पुरी होटल में भी गये थे। जिसके बाद वह होटल के मैनेजर से मिले और घर जाने की बात कहकर निकल लिए। उसके बाद घर पहुंचे। अपने घर के बाहर दो लग्जरी कार खड़ी कीं, जबकि एक अन्य स्विफ्ट कार से परिवार के साथ चले गए। उनके घर की 17 साल से देखरेख कर रहा दीपक उर्फ बहादुर शुक्रवार रात तक घर पर था। लेकिन देर रात वह भी चला गया। शनिवार को मकान पर ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने यही बताया कि नौकर भी गायब हो गया।


होटल में छाई खामोशी, कर्मचारी चुप
नोटिस चस्पाने के बाद होटल हारमनी- इन में भी खामोशी सी छाई हुई है। रविवार को एक पार्टी के लिए होटल बुक था, जिसमें दोपहर में कुछ लोग पहुुंचे। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड, कर्मचारी और मैनेजर चुप्पी साधे हुए हैं। जब भी कोई पहुंचता तो वह चौंकन्ना होकर पूछताछ करते हैं। जहां पहले होटल और उसके आसपास लोगों की आवाजाही रहती थी, वहां सिर्फ अब एक या दो कार ही खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed