फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   not made khattaghar how success mission

खत्ताघर बने नहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे सफल होगा निगम

Sun, 20 Feb 2022 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
not made khattaghar how success mission
खत्ताघर बने नहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे सफल होगा निगम
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में कहीं पर भी सड़क किनारे खुले में कूड़ा नहीं डाला जाना चाहिए। इसके लिए सभी खत्ताघरों को विलुप्त किया जाना है या फिर ऐसे स्थानों पर दीवार लगाकर कूड़े को अंडरग्राउंड किया जाना है। महानगर में नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन के नियमों को ही भूल गया है। ऐसी स्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम को सफलता मिलना आसान नजर नहीं आ रहा है। हर तरफ सड़कों पर कूड़े के ढेर हैं और नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा चल रही है। प्रतिवर्ष परीक्षा के दौरान ही नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटता है। कागजी कार्रवाई में नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। धरातल पर स्वच्छता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। शहर में एक दर्जन स्थानों पर संचालित कूड़ा घरों को चाहरदिवारी में कैद करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

जैन नगर मार्ग पर चल रहा है कूड़ा घर
जैन नगर से ईदगाह चौराहा मार्ग पर काफी दूर तक खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। इस खत्ताघर को भी खत्म करने और दीवार लगाकर पक्का कूड़ा घर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। यह निर्णय पिछले साल लिया गया था। लेकिन अभी तक भी इस कूड़े घर को पक्का बनाने का काम नहीं किया गया है। यही हाल मलियाना, लल्लापुरा, माधवपुरम समेत अधिकतर इलाकों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में इन बिंदुओं पर पास होना जरूरी
- महानगर के नालों में नहीं मिलनी चाहिए गंदगी, जलभराव से मुक्ति।
- आवासीय और बाजारों में सड़कों पर दो समय सफाई होनी चाहिए।
- शहर की सड़कों पर खुले में ढलाव घरों पर कूड़ा नहीं पड़ना चाहिए।
- नगर निगम से जनता को मिलने वाले पानी, पथ प्रकाश आदि अन्य सुविधाएं अपडेट होनी चाहिए।
- शहर में सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय और मूत्रालयों की जनता को सुविधाएं मिलनी चाहिए।
- शहर अपराध मुक्त होना चाहिए।
यहां है निगम फेल
- सिल्ट और कूड़े से भरे पड़े हैं नाले,
- नालों का गंदा पानी बह रहा है सड़कों पर,
- शहर में नहीं होती है दो टाइम सफाई, बायोमेट्रिक हाजिरी भी बंद।
- सड़कों पर पुराने ढलाव घरों पर पड़े हैं कूड़े के ढेर,
- कूड़ाघरों को दीवार लगाकर अंडर ग्राउंड करने का बजट प्रस्ताव पास, लेकिन नहीं बन पाए ढलाव घर।
- शौचालय और मूत्रालयों पर लाखों खर्च, लेकिन न होती सफाई और न अन्य व्यवस्था।
सभी अपने कार्य करें पूरे: नगरायुक्त
- नगरायुक्त मनीष बंसल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए महानगर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई है। शहर में सड़क व नालों की सफाई, शौचालय मूत्रालयों में सुविधा आदि को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जहां जलभराव हो रहा है, उन इलाकों में विशेष स्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed