फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not getting slots, getting worried for vaccination

नहीं मिल रहा स्लॉट, टीकाकरण के लिए हो रहे परेशान

Tue, 18 May 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Not getting slots, getting worried for vaccination
वैक्सीन की किल्लत के चलते बना रहे नए नियम, लोगों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीकाकरण के लिए स्लॉट न मिलने से लोग परेशान हैं। कुछ लोग पसंद के केंद्र पर ही टीका लगवाने की कोशिश में हर बार निराश हो रहे हैं। वैक्सीन की किल्लत के चलते सरकार नियमों में बदलाव कर रही है। पहले जहां 123 सरकारी और 46 निजी अस्पतालों में टीकाकरण था। अब सिर्फ सरकारी में 31 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। अब 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑन द स्पॉट स्लॉट बुक किए जा रहे हैं। कुछ लोग दूसरे प्रदेश हैं उनका भी 18 से ज्यादा 44 से कम उम्र में रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं है।
17 मई (सोमवार) से कोविशील्ड बूस्टर डोज के लाभार्थी अब 84 दिन के बाद ही टीकाकरण स्थल पर आएं। जिन्हें पहले कोवैक्सीन लगी है, उन्हें पूर्व की भांति 28 दिन के बाद ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी। प्रतिदिन 33 सत्र 18 प्लस के हैं और 50 से 60 सत्र 45 प्लस के लग रहे हैं।
विज्ञापन

मेरठ में 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों का अब तक 5 लाख 16 हजार 680 का लक्ष्य रखा गया था, अब तक 2 लाख 72 हजार 822 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराया गया है, जो करीब 52.8 प्रतिशत है। 18 साल से ज्यादा उम्र के तथा 45 साल से कम आयु वाले व्यक्तियों का 40800 का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 34,889 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
मेरठ में मात्र 31 टीकाकरण केंद्र हैं। इसके लिए लाभार्थियों का आरोग्य सेतु या कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर आपका पंजीकरण अवश्य होना चाहिए। टीकाकरण के लिए उत्तर प्रदेश का नागरिक होना आवश्यक है।
35400 डोज मिली हैं
18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभार्थियों के लिए इस सप्ताह 30,000 कोविशील्ड एवं 5400 कोवैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं। रोजाना 5900 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य है।
- डॉ. प्रवीण गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
ग्रामीणों को आना पड़ रहा शहर
स्लॉट के कारण शहर वाले देहात और देहात वाले शहर आने को मजबूर हैं। घंटाघर से हबीब को परीक्षितगढ़ का स्लॉट मिला है, जबकि मवाना के राजकुमार को जिला अस्पताल मेरठ का। सीएमओ का कहना है कि लोगों को जहां भी मौका मिल रहा है वह स्लॉट ले रहे हैं।

शास्त्री नगर डी ब्लॉक में हंगामा
जिले में सोमवार को 9322 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर डी ब्लॉक टीकाकरण के लिए लाइन तोड़कर आगे आने पर हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने व्यवस्था बनवाई। तब टीकाकरण हुआ। 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का 33 स्थानों पर टीकाकरण हुआ, जिसमें 5150 लोगों ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य से करीब 87.3 प्रतिशत है। हर रोज 5900 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर कतारें लगी रहीं। सबसे ज्यादा टीकाकरण मेडिकल कॉलेज में हुआ। यहां 227 लोगों को टीका लगा। 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए को 59 सत्र लगाए गए थे। इन पर 4172 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 60 साल से ज्यादा उम्र के 1055 और 45 साल से अधिक उम्र के 3117 लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed