फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   not any monkey caught in trap

निगम के जाल में नहीं फंसा एक भी बंदर

Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
not any monkey caught in trap
निगम के जाल में नहीं फंसा एक भी बंदर
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर मंडी में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम की टीम ने शनिवार को बंदर पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद एक भी बंदर निगम के जाल में नहीं फंसा। इस कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। रविवार को फिर से बंदरों को पकड़ने के लिए मंडी परिसर में जाल लगाया जाएगा।

लोहियानगर मंडी में ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और सियासी दलों के कार्यकर्ता भी निगरानी कर रहे हैं, लेकिन यहां बंदरों के आतंक के चलते सभी लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन ने शासन से अनुमति लेने के बाद शनिवार को लोहियानगर मंडी में लोहे का जाल लगाकर बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया। सुबह से शाम तक जाल लगा रहा, लेकिन एक भी बंदर जाल में नहीं फंस पाया। इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि अगर शासन से अनुमति मिली तो शहर से भी बंदरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed