फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nomination by 13 candidates on first day

पहले दिन 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 23 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nomination by 13 candidates on first day
मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के द्विवार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दो दिवसीय प्रक्रिया के पहले दिन अलग-अलग पदों पर तेरह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन में उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए 2-2, कोषाध्यक्ष के लिए एक व कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल आठ पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड एंड सोसाइटीज के कार्यालय में प्राप्त हुए। इन नामांकन पत्रों में एक महिला सदस्य का भी पत्र शामिल है। क्लब के इतिहास में पहली बार एक महिला चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

मोहनपुरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड एंड सोसाइटीज कार्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार/निर्वाचन अधिकारी दिलीप गुप्ता की देखरेख में प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की प्रक्रिया चली। सचिव पद के लिए गौरव अग्रवाल ने नामांकन पत्र प्राप्त कर श्रीगणेश किया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे के करीब बाकी प्रत्याशियों ने कार्यालय पहुंचकर बारी-बारी से पांच हजार रुपये फीस जमा कराकर नामांकन पत्र हासिल किए। हालांकि इस दौरान तेज बारिश हो गई। लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार ही सभी ने अपने नामांकन पत्र तैयार कर दाखिल किए।
विज्ञापन

डिप्टी रजिस्ट्रार/निर्वाचन अधिकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रताप व विपिन अग्रवाल ने पर्चा दाखिल किया है। सचिव के लिए पूर्व कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल व पूर्व क्लब सचिव आलोक बंसल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष के लिए केवल शुभेंद्र मित्तल में नामांकन किया। इसके अलावा अजय अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कमल भार्गव, मयूर मित्तल, निशांत कुमार परुथी, रजत भट्टर, सिमरन बत्रा व डॉ. स्वाति जैन ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। अब नामांकन करने के लिए मात्र एक दिन शेष है। ऐसे में अभी तक कालातीत सचिव मुकेश गुप्ता गुट ने अपने प्रत्याशियों की कोई घोषणा नहीं की है। इस पर क्लब के सभी सदस्यों की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी होंगे नामांकन
आज मंगलवार को भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त व जमा किए जाएंगे। 24 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र की वापसी की जा सकती है। इसी तिथि को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन सायं 5 बजे किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 4 अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना कराकर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अभी भी चुनाव रुकवाने की कवायद
चर्चा है कि निवर्तमान सचिव मुकेश गुप्ता चुनाव रुकवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बीते दिनों खुद मुकेश गुप्ता एक स्थानीय बीजेपी नेता के साथ लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। पिछले एक सप्ताह से क्लब सचिव किसी भी तरह से चुनाव रुकवाने के रास्ते खोज रहे हैं। गत 16 जुलाई को सदस्यता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण करते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार व निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया था। इसके तुरंत बाद मुकेश गुप्ता के करीबी आनंद अरोड़ा, अनिल अग्रवाल और जयप्रकाश अग्रवाल ने डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज व चिट्स के कार्यालय से आदेश समेत दाखिल किए गए कागजों की पक्की नकल भी निकलवाई थी। माना जा रहा है कि तीन सदस्यों के नाम हटाने को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो मौजूदा कार्यकारिणी सदस्य जो पेशे से वकील भी हैं, प्रयागराज में कैंप किए हुए हैं। चुनाव को लेकर मुकेश गुप्ता गुट ने बीते रविवार को एक मीटिंग भी बुलाई थी, लेकिन प्रत्याशियों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed