फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Noida SSP Case, ADG Prashant Kumar said the investigation will on all points

नोएडा एसएसपी मामला: एडीजी ने बुलाई प्रेसवार्ता, बोले- सभी शिकायतों की कराई जा रही है जांच

Sat, 04 Jan 2020 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jan 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Noida SSP Case, ADG Prashant Kumar said the investigation will on all points
एडीजी प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी गौतमबुद्धनगर से संबंधित तथाकथित वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार को प्रेसवार्ता बुलानी पड़ी। एडीजी ने कहा कि एसएसपी गौतमबुद्धनगर वैभव कृष्ण से संबंधित जितनी भी शिकायतें हैं, उन सबकी जांच की जा रही है। 15 दिन के लिए इस जांच कमेटी का समय बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


एडीजी जोन ने प्रेसवार्ता में कहा कि 23 अगस्त 2019 को थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर में पांच तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के मध्य संकलित किए गए साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपियों की पुलिस विभाग के कतिपय अधिकारियों के साथ मिलीभगत में संलिप्तता प्रकाश में आई। 
विज्ञापन


जिसके संबंध में वैभव कृष्ण द्वारा शासन एवं पुलिस महानिदेशक को संबंधित दो पत्र लिखे गए। जिसे कुछ अधिकारियों एवं प्राइवेट व्यक्तियों (जिसमें से एक पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी भी रहे हैं) के विरुद्ध कुछ आरोप अभिलिखित थे। इन आरोपों के संबंध में सक्षम स्तर से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन को जांच हेतु संदर्भित किया गया था। इसी जांच के क्रम में एडीजी मेरठ जोन द्वारा 26 दिसंबर 2019 को 15 दिसंबर तक जांच हेतु अतिरिक्त समय मांगा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी गौतमबुद्धनगर का जो तथाकथित वीडियो वायरल हुआ है, उससे संबंधित विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट में थाना सेक्टर-20 नोएडा में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना पुलिस अधीक्षक हापुड़ संजीव सुमन से कराई जा रही है। जिसका पर्यवेक्षण मेरठ रेंज के आईजी/एडीजी आलोक सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस विवेचना में साइबर क्राइम टीम एवं एसटीएफ को भी सहयोग के लिए लगाया गया है।

एसएसपी गौतमबुद्धनगर द्वारा उक्त गोपनीय पत्रों में जिन उल्लेखित तथ्यों को अवगत कराया गया है, उसी के संदर्भ में वैभव कृष्ण से आईजी रेंज द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी बीच सात नवंबर 2019 को एक मुकदमा थाना हजरतगंज लखनऊ में उपनिदेशक सूचना द्वारा दर्ज कराया गया। जिसमें दो आरोपी अतुल कुमार शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ व अनुभव भल्ला निवासी कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपियों द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट से स्थगनादेश प्राप्त किया गया। एडीजी जोन ने बताया कि एक समाचार पत्र के मेरठ में कार्यरत पत्रकार को गैरकानूनी तरीके से उठाने के संबंध में भी एक तहरीर मिली है। उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। समय आने पर विभागीय जांच के बाद जो भी प्रथम दृष्टया आरोपी सामने आता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed