फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   noida police search suppliers in meerut

पिस्टल सप्लायरों की तलाश में रात में दिल्ली पुलिस दिन में नोएडा पुलिस की छापेमारी दो आरोपी हिरासत में।

Mon, 12 Jul 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
noida police search suppliers in meerut
हथियार सप्लायरों की तलाश में दिल्ली और नोएडा पुलिस की दबिश
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हथियार सप्लायरों की तलाश में शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस तो रविवार को नोएडा पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।दिल्ली के द्वारकापुरी पुलिस ने हथियार सप्लायर दानिश व उसके साथियों की तलाश में छापेमारी की थी। लेकिन सूचना लीक होने के कारण आरोपी फरार हो गए थे।
रविवार को नोएडा के थाना बिसरख से गाजियाबाद निवासी तीन हथियार सप्लायरों सगीर, शकील और आफताब को साथ लेकर अपनी टीम के साथ मेरठ पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने यहां दबिश दी। टीम ने किदवई नगर और कांच के पुल पर छापा मारकर किदवईनगर निवासी रईस व एक अन्य को हिरासत में लेने के बाद आरोपियों से कुछ हथियार भी बरामद कर लिए। सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी सगीर, शकील और आफताब मेरठ के किदवईनगर कांच का पुल सहित आदि क्षेत्रों से हथियार खरीदकर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा सहित आदि प्रदेशों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

---
मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में दबिश
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर कॉलोनी में शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने मादक पदार्थ सप्लायरों की तलाश में दबिश की। इस दौरान सूचना लीक होने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर कॉलोनी निवासी शहजाद की तलाश में टीम आई थी। शहजाद ने दिल्ली में किराए का मकान लिया है और वह पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई करता रहा है। पुलिस की टीम यहां शहजाद के अन्य साथियों की तलाश में आई थी, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed