फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Noida Police has sought the record of fake IFS Jaya Khan from Meerut Police

अब खुलेंगे फर्जी आईएफएस जोया खान के सभी राज, नोएडा पुलिस ने मेरठ से मांगा रिकॉर्ड

Thu, 11 Apr 2019 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Noida Police has sought the record of fake IFS Jaya Khan from Meerut Police
जोया खान के पिता का कैंट स्थित आवास, गिरफ्तार आरोपी निशांत व एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण

फर्जी आईएफएस अधिकारी जोया खान के सारे कारनामे पुलिस जांच में खुलेंगे। नोएडा पुलिस ने मेरठ पुलिस से जोया का रिकॉर्ड मांगा है। मेरठ पुलिस से जोया ने कितनी बार वीआईपी सुविधा ली है। वीआईपी सुरक्षा लेने के बाद जोया कहां जाती थी, इसकी जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र के तिवारी कंपाउंड में डॉ. अयूब खान की कोठी है। अयूब की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी जोया खान करीब डेढ़ साल से फर्जी आईएफएस अधिकारी बनकर मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़ व गुरुग्राम पुलिस से एस्कॉर्ट लेकर शहर में घूमती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में चुनावी सभा से पहले चार दिन जोया ने पुलिस एस्कार्ट ली थी। नोएडा पुलिस ने जोया को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया था। बिसरख थाना पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है। नोएडा पुलिस ने मेरठ पुलिस से जोया खान का रिकॉर्ड मांग लिया है ताकि जांच में आरोप सिद्ध हो सकें। मेरठ पुलिस भी जोया की जानकारी जुटाने में लगी है। इस मामले में एटीएस भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed