फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nodal officer said - OPD doctors open with protocol

नोडल अधिकारी ने बोले- प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी खोलें डॉक्टर

Fri, 19 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer said - OPD doctors open with protocol
नोडल अधिकारी ने बोले- प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी खोलें डॉक्टर
विज्ञापन

मेरठ। प्रोटोकॉल के साथ निजी डॉक्टरों को ओपीडी खोलने की अनुमति मिल गई है। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी ने आईएमए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में दिशा निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने कहा कि निजी डॉक्टर अपने क्लीनिक पर सरकार की ओर से निर्धारित मानकों का पालन कर मरीज देख सकते हैं। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों से विशेष कोविड अस्पताल संचालन करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि नॉन कोविड मरीज के इलाज में देरी न हो। अब जिले के मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और सभी 12 सीएचसी में कोरोना की जांच का कलेक्शन सेंटर है। लोगों को इसकी जानकारी दें। प्राइवेट डॉक्टर क्वारंटीन में छूट की मांग के संदर्भ में राज्य आईएमए को सूचित कर शासन स्तर पर वार्ता करें। दरअसल आईएमए की मांग है कि उनके चिकित्सकों का क्वारंटीन समय कम हो और तुरंत जांच हो।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि निजी क्लीनिक व अस्पताल मरीजों को अप्वाइंटमेंट (पूर्व में समय) देकर, समय अंतराल पर बुलाएं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकेगा। बैठक में डीएम अनिल ढींगरा , केजीएमयू के डॉ. शरद चन्द्रा, सीएमओ डा. राजकुमार, डा. पीपी सिंह सहित आईएमए के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर, सचिव डॉ. अनिल नौसरान, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. अंबेश पंवार और संदीप गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रोटोकॉल
- क्लीनिक पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं
- पीपीई किट पहनकर ही मरीजों का उपचार करें
- बुजुर्गों को देखने में प्राथमिकता दें
- मरीज अपॉइंटमेंट लेकर आएं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनाई जा सके
- मरीज में कोरोना जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed