{"_id":"68dafa1edab19a40960c17e3","slug":"no-tax-on-childrens-notebooks-up-to-18-tax-on-paper-meerut-news-c-14-1-mrt1002-989354-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चों की कॉपी पर टैक्स नहीं, कागज पर 18 प्रतिशत तक टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चों की कॉपी पर टैक्स नहीं, कागज पर 18 प्रतिशत तक टैक्स
विज्ञापन
सुनील कैथवास...एसजीएम गार्डेन लालकुर्ती में संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित सदस्यों की सभा में शा
मेरठ। लालकुर्ती एसजीएम गार्डन में आयोजित संयुक्त व्यापार संघ की आमसभा में जीएसटी के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन और विसंगतियों को दूर करने के लिए सुझाव दिए गए। इस दौरान शहर की 550 व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। व्यापारियों ने जीएसटी कम होने पर खुशी जाहिर की। साथ ही विसंगतियों और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संरक्षक डॉ. ब्रजभूषण और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी रहे। आम सभा का संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया। जीएसटी एडीशनल कमिश्नर ग्रेड 2 सुशील सिंह ने बताया कि पहले सेल्स टैक्स, वेट के कारण व्यापारियों को बहुत समस्या होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जीएसटी को लाया गया। अब सरकार ने जीएसटी कम की है और संशोधन किए जा रहे हैं। भाजपा महानगर विवेक रस्तौगी ने कहा कि केंद्र सरकार से दवा व्यापारियों की समस्याओं का पूर्ण रूप से समाधान किया है। जीएसटी में आ रही विसंगतियों को भी दूर किया गया है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। व्यापारियों का विकास होगा तो देश का विकास होगा। इस अवसर पर नीरज मित्तल, मनीष शर्मा, तरुण गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल, मनीष शर्मा, अपार मेहरा, संजीव जिंदल, अनुज सिंघल, राजबीर सिंह, सुमित ग्रोवर, अपार मेहरा, सुनील वर्मा, सुधांशु, विकास गिरधर आदि मौजूद रहे।
- इनपुट टैक्स क्रेडिड का करोड़ों बकाया
- व्यापारी सुभाष सिंह ने कहा, कॉपी पर कोई टैक्स नहीं है, लेकिन कागज पर 18 प्रतिशत टैक्स है। केएल कक्कड़ ने कहा कि स्पोर्ट्स व्यापारियों पर कच्चे माल पर 18 प्रतिशत टैक्स लगता है। स्पोर्ट्स के तैयार माल पर 5 प्रतिशत टैक्स है। ऐसे में इनपुट टैक्स क्रेडिड का करोड़ों बकाया है। यह विभाग से मिल नहीं पा रहा है। अजय महाजन ने कहा कि कैंची पर कैंची हर घर में प्रयोग होती है। इसपर 18 प्रतिशत टैक्स नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
- केंद्र स्तर पर कराया जाएगा समाधान
- भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जीएसटी की दर कम होने से व्यापारियों को लाभ मिला है। व्यापारियों ने जो विषय रखे हैं उन्हें केंद्रीय वित्तमंत्री के सामने रखा जाएगा। इनपुट टैक्स क्रेडिट के विषय का भी समाधान कराया जाएगा। इस दौरान अजय गुप्ता पैनल से महामंत्री दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल और मंत्री पवन गर्ग भी मौजूद रहे।