फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No security guard at the bank for three months; young man hired.

Meerut News: बैंक में तीन महीने से नहीं सुरक्षाकर्मी, युवक को कराया भर्ती

Tue, 23 Jun 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
No security guard at the bank for three months; young man hired.
मानसिक बीमार युवक के टॉयगन दिखाकर मैनेजर से 12 लाख मांगने का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित साउथ इंडियन बैंक में तीन महीने से सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। इसके चलते सोमवार को मानसिक बीमार जतिन टॉयगन लेकर न केवल यहां घुसा बल्कि मैनेजर से 12 लाख रुपये मांगने के बाद यहां से चला गया और उसे पकड़ा नहीं जा सका। हालांकि बाद में पुलिस ने पड़ताल के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जतिन सोमवार को लगभग 3:03 बजे अपनेे बच्चे की टॉयगन लेकर बैंक में घुसा था। पुलिस को बैंककर्मियों ने सूचना दी थी कि एक युवक पिस्टल लेकर बैंक में घुस गया। उसने बैंक मैनेजर को पिस्टल दिखाकर 12 लाख रुपये की मांग की है। इसके बाद युवक बैंक से चला गया। टीपीनगर थाना प्रभारी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान की गई। युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि वह टीपीनगर का रहने वाला है और मानसिक बीमार है। उसका तेजगढ़ी में एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है। पुलिस ने डॉक्टर के क्लीनिक पर जाकर भी पूछताछ की। इससे उसके मानसिक रूप से बीमार होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवक को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। मानसिक बीमार होने के कारण उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed