फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No relief from pollution at present

प्रदूषण से फिलहाल राहत के आसार नहीं

Fri, 18 Oct 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
No relief from pollution at present
मोदीपुरम। पिछले 24 घंटे में शहर की हवा के सेहत में कुछ सुधार हुआ है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 था, जो बृहस्पतिवार को गिरकर 291 पर आ गया। धूप खिलने और हवा चलने की वजह से दिन में यह सुधार देखा गया, रात की हवा में कोई खास सुधार नहीं हुआ। हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली के चलते दिल्ली-एनसीआर स्मॉग की चपेट में है। मेरठ और आसपास भी पराली और कूड़ा जलाने की वजह से प्रदूषण अनियंत्रित हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण तापमान स्थिर
मौसम कार्यलय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व रात का न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है। तापमान वायु प्रदूषण के कारण स्थिर है। हवाओं का रुख बदलने से मौसम में नमी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिलों में एक्यूआई
शहर एक्यूआई
सिरसा 342
गाजियाबाद लोनी 315
मुरादाबाद 305
मेरठ 291
गुरुग्राम 289
दिल्ली 284
नोएडा 283
बागपत 261
मुजफ्फरनगर 230
लखनऊ 220
हापुड़ 179
बुलंदशहर 170
नगर निगम को भेजे जा रहे है पत्र
एनसीआर में ग्रेप सिस्टम लागू होने के बाद अगर कहीं पर पराली और कूड़ा जलता मिला तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शहर में कूड़ा न जलाया जाए, इसको लेकर नगर निगम को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---
वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है। अभी और सुधार की जरूरत है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है।
आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed