फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No action taken in firing from illegal arms during Ghorchadhi

घुड़चढ़ी के दौरान अवैध असलहे से फायरिंग में कार्रवाई नहीं

Wed, 02 Jul 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
No action taken in firing from illegal arms during Ghorchadhi
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में एक माह पूर्व घुड़चढ़ी कार्यक्रम के दौरान अवैध असलहों से की गई हवाई फायरिंग के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने नाराजगी जताई है। पीड़ित कुलदीप ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सलावा निवासी कुलदीप ने बताया कि 3 जून की रात गांव के ही ऋतिक पुत्र घनश्याम की घुड़चढ़ी समारोह के दौरान एक युवक अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंचा और अवैध हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। कुलदीप ने घटना का वीडियो बनाकर तहरीर के साथ पुलिस को सौंपा, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कुलदीप ने सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल से कार्रवाई की मांग की, परंतु वहां से भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि घटना की जानकारी होने के बाद से आरोपियों द्वारा उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मंगलवार को कुलदीप ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed