फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Niyaz Haider of Saharanpur died in a road accident in Saudi Arabia

सऊदी अरब में सहारनपुर के शख्स की मौत, आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पाएंगे परिजन, रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 10 Jun 2020 12:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jun 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Niyaz Haider of Saharanpur died in a road accident in Saudi Arabia
नियाज हैदर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के 40 वर्षीय एक शख्स की सऊदी अरब में मंगलवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता था। वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लॉकडाउन के चलते फ्लाइट बंद होने के कारण मृतक के शव को सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा।    

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन

  
जनपद के मोहल्ला चाहमंजिली निवासी अमजद अली का 40 वर्षीय पुत्र नियाज हैदर पिछले पांच वर्षों से सऊदी अरब के मदीना शहर में रहकर ड्राइविंग कर रहा था। बताया गया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे नियाज हैदर को उसके मालिक ने गाड़ी लेकर फार्म हाउस पर बुलाया था। फॉर्म हाउस पर जाते समय अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और रेतीली पहाड़ी से टकराने पर नियाज हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल नियाज हैदर की मौके पर ही मौत हो गई। नियाज की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे एक पांच वर्षीय पुत्री व पत्नी सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया।            
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऐसा पहली बार... 200 कैमरों में कैद हुए 52 तेंदुए, पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट

चेहरा भी नहीं देख पाएंगे परिजन
 
कोरोना महामारी के चलते सऊदी अरब से भारत आने जाने की फ्लाइट बंद है। जिस कारण मृतक नियाज हैदर का शव भारत लाना संभव नहीं है। जिसके चलते मृतक नियाज हैदर के शव को उसके सऊदी अरब में रहने वाले मित्र व रिश्तेदारों की ओर से मदीना शहर में ही दफनाया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed