Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nirjhar Anand from Gurukul Prabhat Ashram won the Sanskrit competition.

Meerut News: गुरुकुल प्रभात आश्रम के निर्झर आनंद ने संस्कृत स्पर्धा जीती

Fri, 20 Nov 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Nirjhar Anand from Gurukul Prabhat Ashram won the Sanskrit competition.
जानीखुर्द। प्रथम स्थान का प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्राप्त करते गुरुकुल प्रभात आश्रम के ब्रह्मचा
जानी खुर्द। दिल्ली संस्कृत अकादमी और दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग ने अखिल भारतीय इंद्र विद्यावाचस्पति सद्योवाक्-स्पर्धा 2026 का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्मचारी निर्झर आनंद ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसकी विशेषता थी कि प्रतिभागियों को तत्काल विषय दिया गया। उन्हें मात्र दो मिनट के भीतर संस्कृत भाषा में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करना था। ब्रह्मचारी निर्झर आनन्द ने अपने परिष्कृत और धाराप्रवाह संस्कृत संभाषण से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। निर्णायक मंडल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के सहविभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा, जेएनयू के डॉ. टी. महेंद्रम और एनएएस महाविद्यालय, मेरठ की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उमा शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. भारतेंदु पांडेय ने गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति विवेकानंद सरस्वती के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल भारतीय संस्कृति के पुनरुज्जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ब्रह्मचारी निर्झर आनंद की इस उपलब्धि से गुरुकुल प्रभात आश्रम में हर्ष का वातावरण है। आश्रम के सदस्य सुबोध ने बताया कि यह सफलता संस्कृत भाषा के अध्ययन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए गुरुकुल के प्रयासों का गौरवपूर्ण परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed