फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   married woman thrown on road after misdeeds by many in a moving vehicle

मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म के बाद विवाहिता को सड़क पर फेंका, पुलिस भी निकली बेदर्द

Sat, 26 Sep 2020 07:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Sep 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
married woman thrown on road after misdeeds by many in a moving vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार सुबह मेवला फलाईओवर के नजदीक एक महिला के सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बेहोश पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने महिला के शरीर को कपड़े से ढंका और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सीमा विवाद में उलझ गई। यही नहीं पुलिस महिला को बिना इलाज के अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गई। आगे जानें इस दुस्साहसिक वारदात की पूरी कहानी:-

विज्ञापन


यह मामला ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के पास का। महिला को अपहरण करके गैंगरेप करने की सनसनीखेज वारदात हो गई है।

महिला को बेहोशी हालत में दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास फेंक दिया। सुबह छह बजे नग्न अवस्था में बेहोशी हालत में एक महिला सड़क के किनारे पड़ी मिली। लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई और उन्होंने महिला पर कपड़ा ढककर पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बेहोशी हालत में मिली महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुला ली। आरोप है कि पीड़िता को अस्पताल के बाहर छोड़कर ब्रह्मपुरी पुलिस चली गई। करीब एक घंटे बाद महिला पर्चे बनाने वाले काउंटर के बाहर पड़ी देखी गई।
 
डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया और देहली गेट थाने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। दोपहर करीब 12 बजे सदर बाजार पुलिस को जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में भर्ती होने वाली महिला भैंसाली बस अड्डे के पास से अगवा हुई थी।

यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी को पीटा, महिला पर नाजुक अंग पर तेजाब डालने का भी लगाया आरोप

एसओ सदर विजय गुप्ता पुलिस की टीम के साथ अस्पताल में पहुंच गए। महिला से पूछताछ की और फिर उसे जिला महिला अस्पताल में रेफर कराया।

पुलिस के अनुसार अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि उसे शुक्रवार रात भैंसाली बस अड्डे सेदो लोगों ने अगवा किया था। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला सरधना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति अस्पताल पहुंच गया। 

दिल्ली रोड पर बेहोशी हालत में एक महिला मिली थी, उसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस अभी मामले की जानकारी करने में जुटी हुई  है। सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। महिला के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। -अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed