{"_id":"5f6f3c4f5cf7176ba67ff2e4","slug":"the-husband-has-caught-his-wife-with-her-lover-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी को पीटा, नाजुक अंग पर तेजाब डालने का भी लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी को पीटा, नाजुक अंग पर तेजाब डालने का भी लगाया आरोप
Sat, 26 Sep 2020 06:35 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 26 Sep 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में अवैध संबंध का एक मामला प्रकाश में आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद गुस्साए पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी। वहीं मामला पुलिस तक पहुंचा तो युवक ने पत्नी पर नाजुक अंग पर तेजाब डालने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
टीपी नगर थाना क्षेत्र का एक युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई। वहीं इस बीच उसकी पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध हो गए। नौकरी छूटने के बाद जब वह घर लौटा तो उसने पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवक ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। फिर उसने अपनी पत्नी पर नाजुक अंग पर तेजाब डालने का आरोप लगा दिया। हालांकि कि पुलिस का कहना है कि तेजाब डालने वाली बात गलत है। युवत को पहले से ही नाजुक अंग के पास एलर्जी हुई है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने महिला के पति को एलर्जी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक! महिला से चलती बस में पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म, फिर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच थाना टीपीनगर पुलिस को सौंप दी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि तेजाब डालने वाली बात गलत है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/