फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: कम होने लगा 'जेलर 2' का जलवा, थमने लगी 'उड़ता तीर' की भी रफ्तार; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Fri, 30 Oct 2026 10:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

  • Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड की फिल्में लगी हुई हैं। 
  • इनमें 'जेलर 2', 'उड़ता तीर', 'दृश्यम 3', 'नई नवेली' और 'प्रहार' शामिल हैं। 
  • आइए इस खबर में जानते हैं कि इन सभी फिल्मों ने आज गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में 'जेलर 2', 'उड़ता तीर', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' लगी हुई हैं। सभी फिल्मों में रजनीकांत की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। 'उड़ता तीर' का कलेक्शन घटा है, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। जानिए गुरुवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' की घटी कमाई
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं।
  • हालांकि अब इसकी कमाई में पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की जा रही है। 
  • बुधवार को इस फिल्म ने 7.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • गुरुवार यानी 15वें दिन इसने 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 429.55 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 765.15  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

पैट्रिक स्टीवर्ट: 'हमने महान हस्ती को खो दिया', 'एक्स-मेन' के ह्यू जैकमैन समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' का क्या है हाल?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के सातवें दिन इसने 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
लाखों में सिमटी 'नई नवेली'   
  • यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' की कमाई काफी घट गई है।
  • इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है।
  • बुधवार को इसने 25 लाख रुपये कमाए थे।
  • गुरुवार को इस फिल्म ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
  • इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.80 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार' का कलेक्शन
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की कमाई हर दिन घट रही है। बुधवार को इसने 29 लाख रुपये कमाए थे। गुरुवार यानी 14वें दिन इसने सिर्फ 28 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं इसका कुल कलेक्शन 21.57 करोड़ रुपये हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed