फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav Meerut: 1196 polling parties will conduct elections in Municipal Corporation

Nikay Chunav Meerut: नगर निगम में 1196 पोलिंग पार्टियां कराएंगी चुनाव

Sun, 07 May 2023 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 May 2023 03:41 PM IST
सार

मेरठ नगर निगम में एक महापौर और 90 पार्षद का चुनाव होना है। महापौर के लिए भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Nikay Chunav Meerut: 1196 polling parties will conduct elections in Municipal Corporation
Mathura Nikay Chunav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में महापौर और पार्षद का ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) से चुनाव कराने के लिए 1196 पोलिंग पार्टियां तय की गई हैं। वहीं, दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर चुनाव बैलेट पेपर से कराने के लिए 439 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। 

विज्ञापन


सभी 16 निकाय चुनाव में 503 पोलिंग स्टेशनों पर कुल 1480 बूथ हैं। जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित 50 अतिसंवेदनशील प्लस क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी कराने के लिए 72 टीमें बनाई गईं हैं। ये टीमें मतदान के दौरान निगरानी करेंगी। 
विज्ञापन


नगर निगम में एक महापौर और 90 पार्षद का चुनाव होना है। महापौर के लिए भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 90 वार्ड में पार्षद पद पर 522 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पालिकाओं (मवाना और सरधना) में अध्यक्ष पद के लिए 27, सदस्य के लिए 237 प्रत्याशी हैं। वहीं, 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 141 और सदस्य के लिए 763 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News: पहलवानों के समर्थन में महिलाओं ने मेरठ में दिया धरना, उठाई बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

अब इस चुनाव की तैयारी के लिए कई दिन से कैंट स्थित वेस्ट एंड रोड पर एसडी सदर स्कूल और दीवान स्कूल में मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ पोस्टल बैलेट से सरकारी कर्मचारियों के मतदान कराने की प्रक्रिया भी 4, 5 व 6 मई को चलीं है। 

सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि नगर निगम में ईवीएम से चुनाव कराने के लिए 369 पोलिंग स्टेशन पर 1087 बूथ बनाए गए हैं। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में 135 पोलिंग स्टेशन पर 393 बूथ बने हैं। नगर निगम में चुनाव के लिए 1196 पोलिंग पार्टियां हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बीएलओ घर पहुंचाएंगे वोटर पर्ची, न मिले तो करें शिकायत, आज से फिर बारिश की संभावना

इनमें से 10 फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। एक पोलिंग पार्टी में पांच कर्मचारी होंगे। वहीं, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में चुनाव कराने के लिए 439 पोलिंग पार्टियां हैं। इनमें भी 10 फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। यहां एक पोलिंग पार्टियां में चार कर्मचारी रहेंगे। शुक्रवार तक अधिकांश मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।

मतगणना के लिए सोमवार को विवि में होगी ट्रेनिंग 
13 मई को होने वाली मतगणना के लिए भी कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी। इसके लिए सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में मतगणना करने वाली पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें नगर निगम के लिए 120 पोलिंग पार्टियां और नगर पालिका-नगर पंचायत की मतगणना के लिए 330 पोलिंग पार्टियां हैं। दो चरणों में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को सूचित कर दिया। सोमवार सुबह ही विश्वविद्यालय में मतगणना कराने वाले कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed