फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News Live: BLO will deliver voter slip home, complain if not received, weather likely to change today

Meerut News Live: बीएलओ घर पहुंचाएंगे वोटर पर्ची, न मिले तो करें शिकायत, आज से फिर बारिश की संभावना

Sun, 07 May 2023 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 May 2023 11:02 AM IST
सार

बूथ लेवल ऑफिसर निकाय चुनाव के लिए घर आकर मतदान पर्ची देंगे। यदि पर्ची मिलने में किसी तरह की परेशानी है तो कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। वहीं मौसम विशेषज्ञ आज से मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: BLO will deliver voter slip home, complain if not received, weather likely to change today
मौसम समाचार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान की पर्ची देंगे। अगर पर्ची मिलने में किसी तरह की परेशानी है तो कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। कंट्राेल रूम में कर्मचारियों को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कंट्रोल रूम की मॉनीटरिंग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन


डीएम दीपक मीणा ने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कंट्रोल रूम 13 मई तक काम करेंगे। डीएम ने बताया है कि निगम में एक महापौर, 90 पार्षद, दो नगर पालिका मवाना-सरधना, 13 नगर पंचायतों में पोलिंग होगी। इसमें 316 वार्ड, 503 पोलिंग स्टेशन, 1480 बूथों पर 1609831 मतदाता वोट करेंगे। नगर निगम का चुनाव ईवीएम से होगा। 

विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट, 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कताई मिल और तहसील में होगी मतगणना
नगर निगम की ईवीएम को परतापुर कताई मिल में रखा जाएगा। मेरठ तहसील की नगर पंचायत खरखौदा व सिवालखास के मतपेटी सदर तहसील में जमा होंगी। मवाना नगर पालिका, नगर परिषद मवाना, नगर पंचायत किठौर, शाहजहांपुर, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा के कृषक इंटर कॉलेज मवाना में मतपेटी जमा होंगी। सरधना तहसील की नगर पालिका, नगर पंचायत, लावड़ दौराला, हर्रा, खिवाई, करनावल की पेटियां सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में जमा होगी। इन स्थानों पर मतगणना भी होगी।
 

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर रहेगी नजर, प्रेक्षक पहुंचे
मेरठ। निकाय चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने या फिर गड़बड़ी करने वालों की निगरानी के लिए शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक देर रात सर्किट हाउस पहुंचे। प्रेक्षक सुधीर महादेव बोबडे (अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग) एवं डाॅ. कंचन शरन (अपर आयुक्त अलीगढ़ मेरठ) ने कहा कि सकुशल चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए रविवार को हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।  

रूट प्लान बनाएं : डीएम
कलक्ट्रेट कार्यालय में डीएम दीपक मीणा ने निकाय चुनाव में रूट चार्ट और कम्युनिकेशन प्लान सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की। डीएम ने बताया कि जल्द ही रूट चार्ट तय किया जाए। इसके अलावा पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, एंबुलेंस, प्रकाश तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने संवेदनशील-अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी कराने के लिए कहा है। सीडीओ शशांक चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम नगर दिवाकर सिंह मौजूद रहे। 

11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 11 मई 2023 को मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अपील की गई है कि सभी मतदाता वोट जरूर करें। मतदान सुबह 7 बजे से होगा।  9 मई को शाम 6 बजे से 11 मई को शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 13 मई को मतगणना होगी। एक दिन पहले 12 मई शाम 6 बजे से मतगणना के दिन रात 12 बजे तक भी शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। 

आज से मौसम बदलने की संभावना

मौसम में परिवर्तन लगातार देखने को मिल रहा है। आज से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला। दोपहर में आसमान में बादल छाए और शहर से लेकर देहात में बूंदाबांदी देखने को मिली।आज बारिश की संभावना है।
मई में दूसरी बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, पारा बढ़कर 34 पर पहुुंच गया है।

गर्मी अपना रूप फिर से दिखाने लगी है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर तक गर्मी का एहसास हुआ। परंतु, दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल भी छा गए। एक्यूआई भी बढ़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed