फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav: Harikant Ahluwalia will be the mayor of Meerut and credited the victory to PM Modi and CM Yogi

Nikay Chunav: मेरठ के मेयर बने अहलूवालिया, PM-CM को दिया जीत का श्रेय, शहर के विकास को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 13 May 2023 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 May 2023 07:46 PM IST
सार

Nikay Chunav Result 2023 : भाजपा के प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने मेयर पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। अहलूवालिया ने पीएम मोदी और सीएम योगी को जीत का श्रेय दिया है। वहीं, जीत के बाद अहलूवालिया ने विकास को लेकर यह बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Harikant Ahluwalia will be the mayor of Meerut and credited the victory to PM Modi and CM Yogi
भाजपा महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया ने शनिवार को महापौर के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। अहलूवालिया को 235953 वोट मिले। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रत्याशी अनस को 107406 वोटों से पराजित किया। अहलूवालिया ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास लोक कल्याणकारी कार्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि ये जनता के भरोसे और हजारों कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।

विज्ञापन


बता दें कि हरिकांत अहलूवालिया ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के प्रत्याशी अनस को 107406 वोटों से हराया है। वहीं, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सीमा प्रधान को करारा झटका लगा है। सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान को 115964 वोट मिले हैं। इनके अलावा बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक को 54076 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को नसीम को 15473 मत मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह को 6256 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: BJP के अहलूवालिया की बड़ी जीत, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर, हैरान करने देंगे आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर की प्राथमिकताएं
शहर में ड्रेनेज सिस्टम पर काम करेंगे। कूड़े का निस्तारण कराएंगे। जाम और अतिक्रमण की समस्या दूर कराएंगे। जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के साथ एक समन्वय समिति का गठन करेंगे, ताकि शहर की समस्याओं का निदान कर सकें।

यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश

पूरे क्षेत्र में विकास करूंगा
जनता ने जो भरोसा भाजपा पर जताकर मुझे महापौर बनाया है, उस पर खरा उतरुंगा। शहर में विकास कराना है। जो भी समस्याएं हैं उनको हल कराकर मेरठ को स्मार्ट बनाने के लिए कार्य करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed