{"_id":"645f8a83fa639bd76d0bdbe7","slug":"nikay-chunav-bjp-candidate-harikant-ahluwalia-won-the-mayor-post-and-owaisi-party-came-second-in-meerut-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: BJP के अहलूवालिया की बड़ी जीत, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर, हैरान करने देंगे आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: BJP के अहलूवालिया की बड़ी जीत, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर, हैरान करने देंगे आंकड़े
Sat, 13 May 2023 06:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 May 2023 06:45 PM IST
सार
UP Nikay Chunav 2023 : मेरठ में मेयर पद पर BJP के प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया की बड़ी जीत हुई है। वहीं, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर रही, जबकि सपा को तगड़ा झटका लगा है। जीत का आंकड़ा आपको भी हैरान कर देगा।
विज्ञापन
भाजपा मेयर पद प्रत्याशी हरिकांत आहलुवालिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है। बताया गया कि हरिकांत ने 107406 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी अनस रहे, जबकि तीसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार सीमा प्रधान रहीं।
विज्ञापन
बता दें कि हरिकांत अहलूवालिया को 235953 वोट मिले हैं। उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के प्रत्याशी अनस को 107406 वोटों से पराजित किया। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सीमा प्रधान को करारा झटका लगा है। सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान को 115964 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक को 54076 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को नसीम को 15473 मत मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह को 6256 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Result Live: ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल जुलूस, बिजनौर में जमकर हंगामा
कुल वोट - 574577
भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया - 235953
एआईएमआईएम प्रत्याशी अनस - 128547
सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान - 115964
बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक - 54076
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम - 15473
आप प्रत्याशी ऋचा सिंह - 6256