फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav 2023: 598 candidates will contest for the post of mayor in Meerut, 15 and 90 councilors

Nikay Chunav 2023: मेरठ में महापौर पद पर 15 और 90 पार्षदों के लिए 598 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें हर अपडेट

Wed, 26 Apr 2023 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Apr 2023 03:56 PM IST
सार

नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य के दो प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए है। जिले में नगर पंचायत अध्यक्ष के तीन और सदस्य के दो पर्चे भी खारिज किए गए हैं।  ऐसे में अब कुल 598 प्रत्याशी अब चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: 598 candidates will contest for the post of mayor in Meerut, 15 and 90 councilors
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम में महापौर पद पर 15 और 90 पार्षदों के लिए 598 प्रत्याशी अब चुनाव लड़ेंगे। महापौर के लिए निर्दलीय नरेंद्र कुमार वशिष्ठ और पार्षद के चार प्रत्याशियों के नामांकन मंगलवार को निरस्त कर दिए गए। नगर पालिका मवाना में अध्यक्ष के लिए 16 और सरधना पालिका में अध्यक्ष के लिए 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य के दो प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए है। अब नगर पंचायतों में 13 अध्यक्ष पद पर 151 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में महापौर, दोनों नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की समीक्षा मंगलवार को हुई। बृहस्पतिवार को नाम वापसी और शुक्रवार में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी मिल जाएगा। सभी प्रत्याशियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने फोन  किया और नामांकन करते समय छूटी हुई छोटी-छोटी कमियों को दूर कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी नरेंद्र कुमार ने जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया, जिसके चलते उनका पर्चा निरस्त किया गया। ऐसे ही पार्षदों के चार प्रत्याशियों, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के तीन, सदस्य के दो पर्चों को सभी दस्तावेज नहीं लगे होने पर निरस्त कर दिए गए। फोन कर उक्त प्रत्याशियों को पहले बुलाया और फिर इसकी जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें : Bijnor: एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने चार लोगों को बनाया निवाला, बेबस ग्रामीण, वन विभाग भी पकड़ने में फेल

निगम चुनाव में ईवीएम, पालिकाओं और पंचायतों में मतपत्र 
नगर निगम में महापौर और दो वार्डों में एक-एक प्रत्याशी होने पर निर्विरोध चुनाव तय होने की स्थिति में 88 पार्षदों का चुनाव ईवीएम से होगा। दोनों नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में मतपत्रों से चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव की तैयारी हो चुकी है। 11 मई को निर्धारित सभी मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 13 मई 2023 को महापौर, पार्षदों की मतगणना परतापुर स्थित कतई मिल में, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की मतगणना तहसीलों में होगी। जिसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी भी कर ली है।

वार्ड 75: आज होगा तय, सपा का प्रत्याशी कौन
वार्ड 75 में अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सपा का प्रत्याशी कौन है। शबनम पत्नी बिलाल और मोहसिना पत्नी दीन मोहम्मद, दोनों दावा कर रहे हैं कि वह सपा के प्रत्याशी हैं। दोनों नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के निर्णय के बाद ही तय हो पाएगा कि सपा का प्रत्याशी कौन होगा। इस संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि पहले शबनम का टिकट हुआ था, इसके बाद मोहसिना का टिकट हो गया था। दोनों सपा के नाम से नामांकन कर चुके हैं। अब आरओ जिसको सपा का प्रत्याशी मानेंगे, वही सपा का प्रत्याशी होगा। उसे ही सिंबल मिलेगा। बता दें कि पार्षद के टिकटों को लेकर सपा में घमासान मचा है। जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और शहर विधायक पर टिकटों के बंटवारे को लेकर सपाई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 

निकाय चुनाव :  प्रशिक्षण से  गैरहाजिर 100 को नोटिस जारी
नगर निकाय चुनाव के लिए सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में पीठासीन अधिकारियों और कार्मिकों को ईवीएम और मतपत्र संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैरहाजिर लगभग 100 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

  निकाय चुनाव में ईवीएम और मतपत्र से मतदान होना है। इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा जा रहा है। आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। मंगलवार को मास्टर ट्रेनर ने 800 पीठासीन अधिकारी और 800 कार्मिकों को ईवीएम मशीन चलाने और बैलेट पेपर से वोट डलवाने का प्रशिक्षण दिया। निरीक्षण के लिए  पहुंचे सीडीओ शशांक चौधरी ने पाया कि प्रशिक्षण में कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। इसपर उन्होंने सभी अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निकाय चुनाव में अधिग्रहण के लिए 3500 गाड़ियों को नोटिस जारी
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने गाड़ियों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। आरटीओ ने 3500 निजी गाड़ियों के अधिग्रहण के लिए नोटिस भेज दिए हैं। पुलिस से नोटिस मिलने शुरू होते ही काफी संख्या में नाराज निजी वाहन स्वामी अधिग्रहण सूची से अपने वाहन को बाहर कराने के लिए जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से मिलने पहुंचे। 

निकाय चुनाव ड्यूटी में सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों के लिए हलके चौपहिया और बस आदि भारी वाहनों की जरूरत होती है। जिनकी उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन ने आरटीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। पूरे चुनाव में 800 से एक हजार वाहनों की जरूरत होगी। वाहन उपलब्धता के लिए आरटीओ विभाग ने मेरठ में रजिस्टर्ड लगभग 3500 गाड़ियों के नोटिस थानों को भेज दिए हैं। पुलिस ने गाड़ी स्वामियों को नोटिस थमाने शुरू कर दिए हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए गाड़ी उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई है। इस संबंध में आरटीओ सिटी राजकुमार सिंह का कहना है कि चुनावों में अधिक वाहन लगते हैं। इसलिए प्राइवेट गाड़ियों का ही सहयोग लिया जाता है। फिलहाल वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। वाहन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की गई है।  

यहां पर बनवाएं गाड़ियों के पास 
पार्षद, पालिका, पंचायत                                     प्रभारी अधिकारी  
वार्ड सं.
1    वार्ड 1,2,5,6,7,9,10,11,12,15 19, 21,               अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम 
    22,23,25,27,28,30,3138,40,41 और 57
2.     वार्ड 4,13,14,16,17,18,20,24,26,29,32             अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय 
    33,37,44,45,46,50,52,53,58,59,60,61,63,67
3. वार्ड 36,47,54,55,56, 64,65,66,69,70,71,             अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय 
    72,73,74, 78,79,80,85,86,87 
4. वार्ड 3,8,34,35,39,42,43,48,49,51,62,68                उप जिला मजिस्ट्रेट मेरठ 
    75,76,77,81,82,83,84,88,89 और 90 
5. नगर पालिका मवाना, नगर पंचायत किठौर               उप जिला मजिस्ट्रेट  
    मवाना, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, बहसूमा, फलावदा
    शाहजहांपुर के अध्यक्ष और सदस्य के लिए 
6. नगर पालिका सरधना, नगर पंचायत लावड़, करनावल       उप जिला मजिस्ट्रेट      
     सरधना दौराला, हर्रा, खिवाई के अध्यक्ष और सदस्य के लिए 
7. नगर पंचायत खरखौदा, सिवालखास के लिए                       उप जिला मजिस्ट्रेट
    अध्यक्ष और सदस्य के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed