{"_id":"63598da0a4f6d436a55726b3","slug":"night-turns-cold-aqi-243-modipuram-news-mrt6110588112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी होने लगी रात, एक्यूआई 243","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी होने लगी रात, एक्यूआई 243
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी होने लगी रात, एक्यूआई 243
मोदीपुरम। दिवाली के दिन 380 पर पहुंचा एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) बुधवार को 243 पर आ गया। हवा चलने की वजह प्रदूषण कुछ कम हुआ, लेकिन एक्यूआई सामान्य श्रेणी में नहीं आ पाया। वहीं रात के तापमान में तेजी से गिरावट हुई है और पारा लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे रात में ठंड का एहसास बढ़ा है।
मंगलवार को शहर का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया था। बुधवार को एक्यूआई जयभीमनगर में 232, गंगानगर में 245 व पल्लवपुरम में 262 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि जल्द ही दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम कार्यालय पर बुधवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दीपावली पर जानीखुर्द सबसे प्रदूषित
- ट्रांसपोर्ट नगर दूसरे व घंटाघर तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम।
क्लाइमेट एजेंडा और एन ब्लाक संस्थान ने दीपावली के बाद मेरठ जिले के विभिन्न इलाके व देहात में सर्वे किया। सर्वे में सबसे अधिक जानीखुर्द प्रदूषित रहा। जबकि, ट्रांसपोर्ट नगर दूसरे व घंटाघर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
क्लाइमेट एजेंडा और एन ब्लाक संस्थान ने शहर के 12 जगहों पर सर्वे किया। रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में ग्रीन पटाखे और जिला प्रशासन की ओर से हुई अपील बेअसर साबित हुई। शहर के 12 विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता जांच की मशीने लगाकर दीपावली पर आंकड़े एकत्र किए गए। एन ब्लाक के निदेशक मुकेश चौधरी ने बताया कि शहर में पी एम 10 मुख्य प्रदूषक तत्व रहा। जानीखुर्द सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 रहा। ट्रांसपोर्ट नगर में 337, घंटाघर में 335, परतापुर में 333 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। डब्लूएचओ के मानकों की तुलना में न्यूनतम सात से आठ गुणा अधिक प्रदूषण रहा। यूनाइटेड नेशन की क्लाइमेट यूथ लीडर हिना सैफ़ी का कहना है कि दीपावली के अतिरिक्त आम दिनों में भी मेरठ में वायु गुणवत्ता के आंकड़े मानक से कई गुना अधिक है।