फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nigam ki laaparvaahi

निगम की लापरवाही, जनता पर पड़ रही भारी  

Sun, 11 Feb 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
nigam ki laaparvaahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर निगम द्वारा मंगतपुरम में डाला जा रहे कूड़े के कारण आसपास की कॉलोनियों के लोगों का बुराहाल है। बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अमर उजाला ने साईंपुरम के उद्यमियों से बात की तो उनमें निगम अधिकारियों के प्रति काफी आक्रोश दिखा। उन्होंने कहा कि बदबू से कारोबार करना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। शिकायत के बाद भी निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


कारोबार करना हुआ मुश्किल
कूड़े की बदबू से कारोबार करना मुश्किल हो गया है। कारीगारों के साथ हम भी समय समय पर बीमार होने लगे हैं। -राकेश मक्कड़ 
नगर निगम दोषी
कूड़े के ढेर के लिए नगर निगम अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। आबादी के बीच कूड़ा नहीं डाला जाना चाहिए। -शिवकुमार गुप्ता 
स्वच्छता अभियान को पलीता 
नगर निगम पीएम के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा है। शहर में कूड़े के निस्तारण के लिए उचित इंतजाम नहीं हो सका है। -धर्मवीर दुग्गल
गैर जिम्मेदार हुआ निगम
नगर निगम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। बीच आबादी में कूड़ा नहीं डाला जा सकता। निगम को इससे निजात दिलानी चाहिए। -भूषण खुराना
खिड़की रखते हैं बंद
बदबू की वजह से खिड़की भी बंद रखनी पड़ती है। जब कूड़े के ढेर की तरफ से हवा चलती है तो सांस लेने में काफी परेशानी होती है। -पंकज गोयल
फैलेगी बीमारी
यही हाल रहा तो क्षेत्र में बीमारी फैल जाएगी। गर्मी और बरसात में तो बदबू इतनी हो जाती है कि सांस लेना दूभर हो जाता है। -गौरव राजपूत
समस्या का करें समाधान
बीच आबादी कूड़ा नहीं डाला जा सकता। निगम का काम शहर साफ रखना है। कूड़े का समाधान करके समस्या से निजात दिलाई जाए। -अजय कुमार
सांस लेना मुश्किल
कूड़े की वजह से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है।  समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग यहां आना भी बंद कर देंगे। -धर्मवीर सिंह 
समस्या का हो समाधान
कूड़े की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसका कारोबार पर भी असर पड़ता है। बाहर से आने वाले कारोबारी भी परेशान हैं। -चरणजीत भाटिया
शहर से बाहर जाए कूड़ा 
यहां के अलावा पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर को स्वच्छ रखने के अभियान में कूड़ा आबादी के बाहर जाना चाहिए। -रघुवीर सिंह  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed