{"_id":"5900f0bf4f1c1b9928c0e421","slug":"nigam-and-police-both-are-not-working-city-facing-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम- पुलिस दोनों सुस्त तो कैसे हो ट्रैफिक चुस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम- पुलिस दोनों सुस्त तो कैसे हो ट्रैफिक चुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रोजाना के जाम से लोग बेहाल हैं। लोगों के कई कई घंटे सड़क पर ही बीत रहे हैं। जाम का कारण कहीं व्यवस्था की कमी, तो कहीं अवैध पार्किंग तो कही अवैध ऑटो स्टैंड। जाम के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार नगर निगम और पुलिस को ही माना जा रहा है। नगर निगम प्रशासन न तो अवैध वाहन पार्किंग ही बंद करा पाया है और न ही अपनी वाहन पार्किँग शुरू करा पाया है। जबकि शहर में प्रतिदिन जनता से लाखों रुपये की वाहन पार्किंग के नाम पर उगाही हो रही है। पुलिस ने भी अवैध पार्किंग के मसले पर चुप्पी साध ली है। जगह जगह चल अवैध ऑटो और ई रिक्शा स्टैंड यातायात को प्रभावित करते हैं।
सड़कों से बंद क्यों नहीं हो रही अवैध पार्किंग
शहर में वाहन पार्किग की जिम्मेदारी नगर निगम की है। अगर दो साल पहले की बात करें तो नगर निगम प्रशासन एक दर्जन स्थानों पर वाहन पार्किंग संचालित करता था। अब निगम इन जगहों पर अवैध वसूली करने वाले दबंगों के आगे मजबूर हो गया है। अवैध पार्किंग सड़कों पर ही संचालित हो रही है, जिसके कारण जाम की समस्या है। दिल्ली रोड पर एचडीएफसी बैंक के बाहर, कचहरी गेट, आनंद अस्पताल और शाप्रिक्स माल के सामने सड़कों पर लगने वाले जाम का कारण अवैध पार्किंग है।
31 मार्च को ठेके हो गए खत्म
वित्तीय वर्ष खत्म होते ही 31 मार्च को नगर निगम के वाहन पार्किँग ठेके निरस्त हो गए। उसके बाद भी तक नगर निगम प्रशासन ने वाहन पार्किँग ठेका छोड़ने की योजना तक नहीं बनायी है। जिससे साफ हो रहा है कि नगर निगम प्रशासन राजस्व बढ़ाने को लेकर भी गंभीर नहीं है। सराफा, लाला का बाजार, दाल मंडी, खैरनगर आदि बाजार में आने वाले लोग टाउन हॉल की पार्किंग पर ताला लटकने के कारण अपने वाहन सड़कों पर या अवैध पार्किंग में ही खड़े कर रहे हैं। जिसके कारण घंटाघर के आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
निगम ने कराया एनाउंस
मेरठ। जाम से जूझ रहे शहर को मुक्त कराने के लिए फिलहाल नगर निगम की तरफ से सड़क पर वाहन खड़ा न करने का एनाउंस ही किया जा रहा है। नगर निगम ने शहर में गाड़ी से एनाउंस कराना शुरू कर दिया है। कोई व्यक्ति अपने वाहनों को सड़क पर न खड़े करे। ऐसे वाहनों का चालान होगा और जब्त भी किया जा सकता है। यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से शुरू करने जा रहा है।
ऐसे मिलेगी जाम से निजात
- सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग को सख्ती से रोका जाए।
- जीरो माइल, बागपत अड्डा, हापुड अड्डे, नवीन मंडी गेट, भैसाली डिपो, सोहराब गेट, मेडिकल से अवैध ई रिक्शा और ऑटो के स्टैंड को हटाया जाए। इन जगहों पर ऑटो और ई रिक्शा जाम का बड़ कारण बने हैं।
- नो टैंपो जोन को सख्ती से लागू किया जाए।
- सड़कों पर यैलो लाइन सिस्टम लागू होना चाहिए। ताकि सड़क पर होने वाली पार्किंग यातायात को प्रभावित ना करे।
- सड़कों पर यातायात में बाधित बनी ठेलियों को हटवाया जाए। बागपत अड्डा, हापुड अड्डा और बेगमपुल पर इनकी वजह से भी यातायात प्रभावित होता है।