फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NIA, ATS search Sleeping Modules In west alert in Meerut Zone After Pulwama attack

पुलवामा में हमले के बाद मेरठ जोन में अलर्ट, स्लीपिंग मॉड्यूल्स की जड़ें खंगालने में जुटी NIA व ATS

Tue, 19 Feb 2019 01:59 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Feb 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
NIA, ATS search Sleeping Modules In west alert in Meerut Zone After Pulwama attack
एनआईए की टीम - फोटो : amar ujala
पुलवामा हमले के बाद एनआईए और एटीएस फिर से एक्टिव हो गई हैं। वेस्ट यूपी में जिलों में स्लीपिंग मॉड्यूल्स की जड़ें खंगालने में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई। आतंकी इनपुट के बाद पुलिस अफसरों ने मेरठ जोन के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया। आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्ध लोगों का फिर से रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलवामा में सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकियों का नेटवर्क कहां तक फैला है, इसकी जांच भी सुरक्षा एजेंसियाें ने शुरू कर दी है। आतंकियों का नेटवर्क वेस्ट यूपी में फैला हुआ है, इसका इनपुट पुलिस को मिला है। इसको देखते वेस्ट यूपी के जनपदों में सुरक्षा ढांचा मजबूत कराया जा रहा है, ताकि कश्मीर की चिंगारी यहां तक न पहुंचे।
विज्ञापन

आतंकियों का नेटवर्क खंगालने के लिए एनआईए और एटीएस की टीम लगी है। पुलवामा में भारतीय जवानों के शहीद होने पर सरकार भी गंभीर है। सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुईं और आतंकियों की जड़े खंगालने में जुट गई। हालात को देखते एडीजी मेरठ जोन ने कप्तानों को निर्देश दिए कि सघन चेकिंग कराएं और संदिग्ध लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर सुरक्षा एजेंसियोें को बताएं। 

किठौर, मुंडाली और अब सरधना 
एनआईए और एटीएस ने आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध चार लोगों की गिरफ्तारी किठौर के राधना और मुंडाली के अजराड़ा गांव से की। किठौर और मुंडाली के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों का फोकस सरधना इलाके में बताया गया है। इसको देखते सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट यूपी के जनपदों में अपना मूवमेंट बढ़ाया है। पुलिस का कहना कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस टीम भी इसकी जांच में जुटी है। 

इनपुट पर सघन चेकिंग 
वेस्ट यूपी में आतंकी इनपुट मिलने पर मेरठ कैंट इलाके में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के चलते पुलिस भी अलर्ट है। इसको देखते चेकिंग कराई है।

कई लोगों को पूछताछ करने के लिए थाने भेजा गया। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया। एएसपी सदर कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि लालकुर्ती, सदर बाजार पुलिस से कैंट इलाके में चेकिंग कराई। हमले के बाद से चेकिंग प्वाइंट बढ़ाए हैं। दिन भर चेकिंग चली। 

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एक्टिव है। कप्तानों को सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की मदद के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed