फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NHAI not completed payment, trees in between highway

यूपी: मेरठ-गढ़ हाइवे पर पेड़ बने बाधा, एनएचएआई ने नहींं किया भुगतान, बनाए जाने हैं दो बाईपास

Thu, 14 Apr 2022 04:00 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 04:00 PM IST
सार

मेरठ-गढ़ हाईवे में पेड़ बाधा बन रहे हैं। दरअसल 50 किमी लंबे हाईवे में दो बाईपास निकाले जाने हैंं। इसमें अभी 24 हजार पेड़ो का कटान नहीं हो सका है। एनएचएआई के वन विभाग को पेड़ काटने का भुगतान न करने के चलते ये कार्य रुक गया है।

विज्ञापन
NHAI not completed payment, trees in between highway
NHAI - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ-गढ़ हाईवे के चौड़ीकरण में पेड़ बाधा बन गए हैं। 50 किमी के हाइवे में दो बाईपास निकाले जाने हैं। इसमें पहला बाईपास गढ़ की तरफ नानपुर से वाया शाहजहांपुर होते हुए किठौर तक निकाला जाना है। आठ किमी के इस बाईपास के पांच किमी में अभी भी 24 हजार पेड़ों का कटान नहीं हो सका है। इस कारण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है। एनएचएआई ने वन विभाग को पेड़ काटने का भुगतान नहीं दिया है। इससे कार्य रुक गया है।

साल 2023 तक टाटा कंपनी को यह प्रोजेक्ट पूरा करना है। इसमें दो इंटरकनेक्टर एक सिसौली से मवाना रोड और दूसरा सिसौली से हापुड़ रोड तक निकाला जाना है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भी पिछले महीने हुई बैठक में मामला उठा था। इसके बावजूद परियोजना की प्रगति पर कोई असर नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में खौफनाक मर्डर: पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या, फिर थाने पहुंचा पति, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरकनेक्टर को मिली 90 प्रतिशत जमीन
हालांकि, दो इंटरकनेक्टर को 90 प्रतिशत जमीन मिल गई है। इस पर कार्य भी तेज हो गया है। मवाना रोड और हापुड़ रोड को गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव से जोड़ा जाएगा। इससे गढ़ की ओर से आने वाले वाहन बिना शहर में प्रवेश किए सीधे मवाना रोड और हापुड़ रोड की तरफ चले जाएंगे। दोनों इंटरकनेक्टर पर मिट्टी को समतल करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे मेरठ-गढ़ हाईवे के साथ-साथ इंटरकनेक्टर भी तैयार हो सकें। 
 
अभी पेड़ों का भुगतान नहीं हो सका है। अगले पांच दिनों में वन विभाग को पेड़ों के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी। जिससे परियोजना की रफ्तार बढ़ सके -राकेश सूद, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed