फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: man stabbed his wife to death in kankarkhera Meerut, surrender in police station

मेरठ में मर्डर: पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या, फिर थाने पहुंचा पति, सामने आई ये वजह

Thu, 14 Apr 2022 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 11:54 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी सरकारी अध्यापिका पत्नी  की चाकू से गला रेतकर बेहरमी से हत्या कर डाली। चाकू लेकर थाने पहुंचे आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने हत्या की वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Murder in Meerut: man stabbed his wife to death in kankarkhera Meerut, surrender in police station
मेरठ में हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेहरमी से हत्या कर डाली। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के शिवलोक पुरी में देवेंद्र वर्मा उर्फ हैप्पी मकान नंबर-229 में अपनी अध्यापिका पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। आज सुबह देवेंद्र ने अध्यापिका पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद हथियार लेकर खुद थाना कंकरखेड़ा पहुंच गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिन निकलते ही हादसा: मुजफ्फरनगर में सेना के वाहन से टकराई बाइक, हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मृतका प्रतिमा सरधना थानाक्षेत्र के नानू गांव में प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका थी। उनके एक भाई व दो बहने हैं। प्रतिमा की साल 2009 में देवेंद्र उर्फ हैप्पी के साथ शादी हुई थी। दोनों का एक दस साल का बेटा भी है। देवेंद्र के पिता सेवानिवृत वकील हैं। 

पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि बेरोजगार होने की वजह से वह काफी समय से डिप्रेशन में था। वहीं पत्नी बेरोजगार होने की वजह से उसे अक्सर टॉर्चर करती थी।

यह भी पढ़ें: थप्पड़ का खौफनाक बदला: बीटेक के छात्र का कत्ल, पिता से फोन पर हुई थी ये आखिरी बात... देखें मर्डर की तस्वीरें

पिछले दिनों दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई जो मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान पत्नी ने देवेंद्र को चाटा मार दिया था। जिसे देवेंद्र बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रच डाली।

गुरुवार को पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवेंद्र ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। इसके बाद वह कंकरखेड़ा थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed