{"_id":"579bb24f4f1c1b002a21e4bc","slug":"nh-par-sabhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 पर सभी वाहन पास निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-58 पर सभी वाहन पास निरस्त
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में ऐसा पहली बार हुआ कि ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-58 (दिल्ली- देहरादून हाईवे) के लिए जो वाहन पास जारी किए थे, वह भी निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए हादसे रोकने लिए यह फैसला लिया है। शनिवार सुबह आठ बजे से यातायात पुलिस द्वारा जारी किये गये वाहन पास वाले वाहनों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
एनएच-58 (दिल्ली- देहरादून हाईवे) पर 23 जुलाई की रात्रि 12 से भारी वाहनों को डायवर्ट करते हुए वनवे कर दिया था। जिसके बाद 27 जुलाई की रात्रि को ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे को बंद कर दिया था। लेकिन स्थानीय कार, बाइकों के अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किये पास से वाहन चल रहे थे।
शुक्रवार को एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने कहा कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक तरफ डाक कांवड़ वाले वाहन तेजी से चल रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारी संख्या में कांवड़िये पैदल भी चल रहे हैं। इस दौरान कांवड़ियों के साथ कोई हादसा न हो जाए, इस एहतियात से सभी वाहन बंद होेंगे। केवल कांवड़ियों के वाहनों को ही इसमें छूट होगी। एसपी ट्रैफिक किरन यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस क ो सख्ती के निर्देश दिये गये हैं। पूर्व में जारी सभी वाहनों के पास तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से जाने के निर्देश दिये गये हैं। वाहन पास निरस्त होने से दूध, ब्रेड, सब्जी, शिविरों के संचालकों के वाहन, और चिकित्सा सेवा भी प्रभावित होगी। हालांकि उन एंबुलेंस को छूट दी गई जिनमें मरीज है और वह गंभीर हालत में है। मेरठ की सीमा के तहत दौराला के दादरी चेक पोस्ट से मोहिउद्दीनपुर तक बैरियर लगाकर सभी क ट बंद कर दिये गये हैं।