फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ सामूहिक हत्याकांड में नया खुलासा: मोईन ने की थीं तीन शादी, तीसरी पत्नी आसमा भी थी शादीशुदा... खुले और राज

Fri, 10 Jan 2025 11:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

मोईन सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। मोईन के सलीम, अनीस, कलीम, तसलीम, मोमिन, अमजद भाई हैं। एक मामले में अमजद हरिद्वार जेल में बंद होना बताया गया है।

विज्ञापन
New revelation in Meerut mass murder case Asma was Moin s third wife
मेरठ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में पांच लोगों की हत्या के बारे में जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। हत्यारों ने दंपती और उनके तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में शामिल मोईन की तीन शादी हुई थीं। करीब 15 साल पहले उसने पहली शादी जफरा नाम की लड़की से की। एक बेटी इलमा को जन्म देने के बाद जफरा की मौत हो गई। वह बीमार रहती थी। फिलहाल बेटी अपनी बुआ के साथ किठौर में रहती है। दूसरी शादी 11 साल पहले मोईन ने नारा से की, लेकिन आए दिन के झगड़ों के बाद उसका तलाक हो गया। फिर मोईन ने आसमा से शादी की। आसमा पहले से शादीशुदा थी। उसकी पहली शादी शाहजहां कॉलोनी निवासी दीन मोहम्मद से हुई थी। मोईन और आसमा के तीन बेटियां हुईं।

New revelation in Meerut mass murder case Asma was Moin s third wife
मेरठ में पांच लोगों के शव मिले - फोटो : अमर उजाला

अंदेशा, पहले मोईनुद्दीन और फिर परिवार को मार डाला
पत्थर काटने वाली मशीन से परिवार के पांचों लोगों का गला काटा गया है। मौके पर खून से सनी पत्थर काटने वाली मशीन मिली। फॉरेंसिक टीम ने मशीन को कब्जे में ले लिया है। अंदेशा जताया गया कि बदमाशों ने पहले मोईनुद्दीन की हत्या की और उसके बाद परिवार को मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। आसपास के लोगों से पुलिस ने जानकारी जुटाई कि आखिर मोईनुद्दीन और उसका परिवार आखिरी बार कब देखा था। पुलिस के पहुंचने से पहले तसलीम और मोमिन ने अपने भाई, भाभी और तीनों भतीजियों के शव देख थे।

New revelation in Meerut mass murder case Asma was Moin s third wife
आसमा की गमजदा देवरानी अपने बच्चों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

यह है मामला
सनसनीखेज वारदात में मेरठ में दंपती और उनकी तीन बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी गई। राजमिस्त्री मोइनुद्दीन (52), पत्नी आसमां (45) और तीन बेटियों अस्सा (8), अजीजा (4) और अबीबा (1) के शव बृहस्पतिवार रात घर में डबल बेड के दोनों बॉक्सों में गठरी में बंधे मिले। पुलिस के मुताबिक राज मिस्त्री मोईन पहले जाकिर कॉलोनी में रहता था। करीब 12 साल पहले वह रुड़की में जाकर रहने लगा था। एक साल पहले उसने रुड़की में अपना मकान और प्लॉट बेचकर यहां सुहेल गार्डन में करीब 40 गज का प्लॉट लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New revelation in Meerut mass murder case Asma was Moin s third wife
इस तरह बेड पर मिले शव। - फोटो : अमर उजाला

वारदात का पता तब चला जब, मोईन के भाई तसलीम और मोमिन मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। तसलीम का कहना है कि मुझे अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर जाना था। डॉक्टर को दिखाने के बाद मैं शाम को मोईन के घर पहुंचा। वहीं, हापुड़ में रहने वाला आसमा का भाई शफीक भी देर रात बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा। पहले पति से उसकी कोई औलाद नहीं थी। बहन बहनोई और बच्चों के जाने का गम पहाड़ की तरह शफीक पर टूट रहा था। मौके पर मौजूद लोग हमदर्दी लिए उसे ढांढस बंधा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया है। आसपास के लोगों से पुलिस ने जानकारी जुटाई कि आखिर मोईनुद्दीन और उसका परिवार आखिरी बार कब देखा था। पुलिस के पहुंचने से पहले तसलीम और मोमिन ने अपने भाई, भाभी और तीनों भतीजियों के शव देख थे।

विज्ञापन
New revelation in Meerut mass murder case Asma was Moin s third wife
मोइनुद्दीन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मोईन की तीसरी पत्नी थी आसमा, पहले पति ने नहीं था बच्चा
आसमा के भाई शफीक के मुताबिक, पहले पति से उसकी कोई औलाद नहीं थी। बहन बहनोई और बच्चों के जाने का गम पहाड़ की तरह शफीक पर टूट रहा था। मौके पर मौजूद लोग हमदर्दी लिए उसे ढांढस बंधा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed