{"_id":"6780a31c7863c7b38601e357","slug":"meerut-mass-murder-who-is-the-killer-of-the-family-police-finding-answers-2025-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut Mass Murder: परिवार का हत्यारा काैन? मासूम बेटियों का क्या कसूर? इन बिंदुओं पर टिकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Mass Murder: परिवार का हत्यारा काैन? मासूम बेटियों का क्या कसूर? इन बिंदुओं पर टिकी जांच
Fri, 10 Jan 2025 10:03 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 10 Jan 2025 10:03 AM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में हुई हत्या के मामले में हत्यारे काैन थे, क्यों हत्या की गई? आज पुलिस कई सवालों के जवाब ढूंढ सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
मेरठ में पांच लोगों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में परिवार के पांच परिजनों की नृशंस हत्या की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। एडीजी जोन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर हत्या के कारण जाने के लिए क्राइम सीन कर कई बिंदुओं पर गहनता से मंथन किया। पुलिस हत्याकांड में करीबी का हाथ मान रही है। इसके अलावा लूट करने वाले बदमाश या मजदूरों में भी कातिल छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने लिसाड़ी गेट के बदमाशों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। मोईन सहित कई मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है।
आसमा की गमजदा देवरानी अपने बच्चों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक राज मिस्त्री मोईन पहले जाकिर काॅलोनी में रहता था। करीब 12 साल पहले वह रुड़की में जाकर रहने लगा था। एक साल पहले उसने रुड़की में अपना मकान और प्लॉट बेचकर यहां सुहेल गार्डन में करीब 40 गज का प्लाट लिया था। डेढ़ महीने पहले वह बच्चों समेत सुहेल गार्डन में प्लाॅट के पास ही किराए के मकान में आकर रहने लगा। इसी गली में चार मकान छोड़कर उसने अपने प्लॉट पर मकान बनाना शुरू कर किया था।
यह भी पढ़ें: Five Murder: आज एकसाथ उठेंगे पांच जनाजे, हत्यारों ने एक वर्ष की मासूम को भी नहीं बख्शा, चाची ने खोले कई राज
यह भी पढ़ें: Five Murder: आज एकसाथ उठेंगे पांच जनाजे, हत्यारों ने एक वर्ष की मासूम को भी नहीं बख्शा, चाची ने खोले कई राज
इस तरह बेड पर मिले शव।
- फोटो : अमर उजाला
मोईन के पास पैसा है, इसका अंदेशा बहुत लोगों को था। मोईन ने मकान में तीन राजमिस्त्री और आठ मजदूर लगा रखे थे। तेजी से काम चल रहा था, जिस पर कई लोगों की नजर थी। अधिकारियों में मंथन हो रहा कि दंपती के साथ मासूम बच्चियों को कोई क्यों मारेगा। लूट ही करनी थी तो मोईन निशाना बन सकता था। रुड़की में कोई दंपती का विवाद तो नहीं हुआ। करीबी का ही कातिलों के साथ ताल्लुक रहा हो। ऐसे कई सवालों के जवाब अधिकारी ढूंढ रहे हैं। लिसाड़ी गेट में बदमाशों की संख्या ज्यादा है, इस बिंदु पर भी पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोइनुद्दीन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार का विवाद तो नहीं
मोईन सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। मोईन के सलीम, अनीस, कलीम, तसलीम, मोमिन, अमजद भाई हैं। एक युवक की हत्या के मामले में अमजद हरिद्वार जेल में बंद होना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक मोईन के साले हापुड़ निवासी शफीक ने बताया कि एक सप्ताह पहले चार लाख रुपये मोईन ने अपने भाई की जमानत के लिए दिए थे। मोईन की आसमा तीसरी पत्नी थी, जबकि असमा ने भी अपने पहले पति दीन मोहम्मद को तलाक देकर मोईन से निकाह किया था। परिवार के विवाद की भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
मोईन सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। मोईन के सलीम, अनीस, कलीम, तसलीम, मोमिन, अमजद भाई हैं। एक युवक की हत्या के मामले में अमजद हरिद्वार जेल में बंद होना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक मोईन के साले हापुड़ निवासी शफीक ने बताया कि एक सप्ताह पहले चार लाख रुपये मोईन ने अपने भाई की जमानत के लिए दिए थे। मोईन की आसमा तीसरी पत्नी थी, जबकि असमा ने भी अपने पहले पति दीन मोहम्मद को तलाक देकर मोईन से निकाह किया था। परिवार के विवाद की भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
मृतकों के घर पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कई लोगों ने दिया हत्याकांड काे अंजाम
घटनास्थल का मंजर देखकर पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में कई लोग शामिल हो सकते हैं। एसएसपी का भी कहना है कि हत्याकांड को करीबी लोगों ने ही अंजाम दिया है, कातिल कौन है और कत्ल की वजह किया है, इसकी जांच की जा रही है।