{"_id":"5f7cd5ee8ebc3e9be04eac1c","slug":"new-merit-will-be-issued-after-two-days-data-check-being-done-city-news-mrt5048602153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू अपडेट: अब दो दिन बाद जारी होगी नई मेरिट, रोका गया 38 छात्र-छात्राओं का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू अपडेट: अब दो दिन बाद जारी होगी नई मेरिट, रोका गया 38 छात्र-छात्राओं का प्रवेश
Wed, 07 Oct 2020 12:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए नई मेरिट दो दिन बाद आएगी। सभी 1.30 लाख छात्र-छात्राओं का डाटा चेक किया जा रहा है। वहीं सोमवार को हुए 9000 एडमिशन में 38 छात्र-छात्राओं के प्रवेश गलत पाए गए हैं, जिन्हें रोक लिया गया है।
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी पहली मेरिट निरस्त की जा चुकी है। पहली मेरिट से नौ हजार छात्र-छात्राएं प्रवेश भी ले चुके हैं, जिनमें से 38 छात्र-छात्राओं का डाटा गलत होने के कारण उनका प्रवेश रोक लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला पड़ताल: बिजली का दो करोड़ बकाया, फिर भी थानों में चल रहे एसी, विद्युत निगम भी खाकी पर मेहरबान
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी दो दिन डाटा वेरीफिकेशन में लगेंगे। बुधवार रात तक नई मेरिट जारी की जा सकती है। नई मेरिट जारी किए जाने की जानकारी छात्र-छात्रा को मैसेज के जरिए जानकारी दी जाएगी। विवि प्रशासन का कहना है कि सभी कॉलेजों को भी नई मेरिट के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/