फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   new equipment are being scraped in the municipal corporation

निगम में गोलमाल के लिए नए सामान को बनाया जा रहा है स्क्रेप

Sun, 06 Oct 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
new equipment are being scraped in the municipal corporation
मेरठ। नगर निगम में विकास कार्यों से ज्यादा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। निगम अधिकारी कीमती सामान खरीदकर उन्हें स्क्रैप बनाकर गोलमाल कर रहे हैं। सही वाहनों को स्क्रैप बनाने के बाद नया मामला कुर्सियों को स्क्रैप बनाने का है। मामला संज्ञान में आने के बाद पार्षदों ने हंगामा किया। उन्होंने इसकी शिकायत नगर स्वास्थ्य अधिकारी से की है।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में स्टोर है। इसमें नगर स्वास्थ्य विभाग के रिक्शा ठेला, डस्टबिन आदि सामान का सैकड़ों टन स्क्रैप पड़ा है। इसमें ऐसे-ऐसे रिक्शा ठेला भी हैं जिनको खरीदे जाने के बाद एक-दो माह ही सड़क पर चलाया गया और फिर स्क्रैप बताकर स्टोर में डाल दिया। ऐसा कर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। प्रतिवर्ष लाखों रुपये नगर स्वास्थ्य विभाग में वाहनों पर ही खर्च किया जाता है। इसके अलावा कुर्सी, मेज आदि अन्य सामान की भी खरीद होती है। पिछले साल कुर्सी आदि खरीदी गई थीं। शनिवार को स्क्रैप के ढेर में चार-पांच कुर्सी ऐसी पड़ी मिली, जो अभी भी नई हैं। कुर्सियाें को स्क्रैप के ढेर में पाकर पार्षद राजेश रुहेला, पंकज गोयल, समीर चौहान, विजय सोनकर, संजय सैनी आदि ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन

सामान की नहीं देखभाल
नगर निगम में प्रतिवर्ष नगर स्वास्थ्य विभाग में वाहन, ठेला, फावड़ा आदि सामान की खरीद होती है। पूर्व में दो बार डस्टबिन की भी खरीद की जा चुकी है। खरीद करने के बाद निगम के अधिकारी उनको सुरक्षित रखना भूल जाते हैं। इसकी सच्चाई निगम मुख्यालय परिसर के स्टोर रूम में ही नहीं बल्कि तीनों वाहन डिपो पर पड़े स्क्रैप में भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जांच कराई जाएगी
हमसे कुछ पार्षदों ने शिकायत की थी। जो कुर्सियां ठीक हैं उन्हें स्क्रैप के ढेर से उठवा लिया गया है। किसी ने गलती से कुर्सियों को वहां डाल दिया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed