फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   new covid center establish in meerut

मेरठ में कोविड का एक नया सेंटर बनाया

Thu, 11 Jun 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
new covid center establish in meerut
मेरठ। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज कोविड केयर सेंटर नए शासनादेश के अनुसार लेवल टू हॉस्पिटल में परिवर्तित हो गया है। इसके अंदर 320 बेड होंगे। यह पांच वेंटिलेटर से युक्त होगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज बाईपास रोड मेरठ को भी कोविड केयर सेंटर चुना गया है। जिससे जिले में अब कोविड सेंटरों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

16 जून की सुबह दस बजे नई टीम श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज में अपना स्थान ग्रहण करेगी। डॉ. महेश चंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाए गए हैं। वह श्रीराम पांचली लेवल वन हॉस्पिटल के प्रभारी भी रहेंगे। श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज सौ बेड का हॉस्पिटल है। इसमें 16 जून से आने वाले सभी नए पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा। डॉ. आरके सरोहा मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज लेवल दो हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी बनाए हैं। श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज जिले में कोविड-19 का पांचवा सेंटर बनाया है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज मेरठ, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा, सुभारती और पांचली में कोविड सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed