फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence in hearing SIR notice, Block Education Officer kept in police station for six hours

Meerut News: एसआईआर नोटिस सुनवाई में लापरवाही, खंड शिक्षा अधिकारी को छह घंटे थाने में बैठाया

Tue, 03 Feb 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Negligence in hearing SIR notice, Block Education Officer kept in police station for six hours
सरधना। खंड ​शिक्षा अ​धिकारी श्याम मोहन अस्थाना। संवाद
सरधना (मेरठ)। तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर मेरठ खंड तीन के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना को सोमवार को पुलिस ने छह घंटे थाने में बैठाए रखा। यह कार्रवाई एसडीएम उदित नारायण सेंगर की शिकायत पर की गई। हालांकि शाम को तबीयत बिगड़ने पर खंड शिक्षा अधिकारी को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को एसआईआर से जुड़े मामलों की समयबद्ध सुनवाई और रिपोर्ट पेश करनी थी लेकिन उन्होंने निर्धारित कार्य नहीं किया और न ही उच्चाधिकारियों को अनुपस्थिति की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी शनिवार से बिना पूर्व सूचना और अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित थे। उन्हें तहसील सभागार में मतदाताओं के नोटिस सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सेंगर ने इसे सरकारी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस दोपहर करीब एक बजे उन्हें थाने ले आई। शाम सात बजे उनका सीएचसी पर मेडिकल कराया गया। बाद में तबीयत खराब बताने पर उन्हें पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल उनके स्थान पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को नोटिस सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भी पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने अनुपस्थिति को तबीयत खराब होने की वजह से अवकाश पर होना बताया है।
विज्ञापन

--------
बीएसए को कहा है विभागीय कार्रवाई के लिए
खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना को एसआईआर के लिए सरधना तहसील क्षेत्र का अतिरिक्त चुनाव अधिकारी बनाया गया था। वह कार्य में लापरवाही कर रहे हैं। बीएलओ से समन्वय नहीं कर रहे और न ही नोटिस का निस्तारण कर रहे हैं। गैर हाजिर भी चल रहे हैं। उनके संबंध में बीएसए आशा चौधरी विभागीय कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed