फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NEET Result 2019: Anant Jain From Meerut gets 5th rank in All India

NEET Result 2019: मेरठ के अनंत ने हासिल की ऑल इंडिया 5वीं रैंक, अमर उजाला से बांटा सफलता का मंत्र

Wed, 05 Jun 2019 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jun 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
NEET Result 2019: Anant Jain From Meerut gets 5th rank  in All India
माता-पिता के साथ अनंत जैन - फोटो : अमर उजाला

देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा 2019 का रिजल्ट घोषित हो गया है। नीट परीक्षा में कुल 15 लाख 19 हजार 375 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 14 लाख 10 हजार 755 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके आधार पर 7 लाख 97 हजार 042 छात्रों ने परीक्षा क्वालीफाई कर ली है। मेरठ के अनंत जैन ने ऑल इंडिया में पांचवा रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


नीट परीक्षा में 92.85 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ओवर ऑल पहली रैंक मिली है। दिल्ली के भाविक बसंल दूसरे और यूपी के अक्षत कौक्षिक तीसरे नंबर पर रहे हैं। हरियाणा के स्वाष्तिक को चौथी, यूपी के अनंत जैन को पांचवा, यूपी के ध्रुव कुशवाहा को आठवां दिल्ली के महीर राय को  दसवां रैंक मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के भाविक बंसल, महीर राय, रिदम अग्रवाल, हर्ष जैन, अप्रूव राघव, पार्थ गिल, गौतम चिलानी, विश्व राकेश, वरुण चोपड़ा, यूपी के अक्षत कौशिक, अनंत जैन, ध्रुव कुशवाहा, हार्दिक गुप्ता, अनुराग गौतम, हरियाणा के स्वाष्तिक भाटिया, मोहित, आशु, शिखर गुप्ता और  पंजाब के आर्यन कक्कड़, लोहितशव्या गोयल टॉप 50 में शामिल हैं। 

मेरठ के ओल्ड प्रेमपुरी रेलवे रोड निवासी अनंत जैन ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पांच वी रैंक प्राप्त की है। अनंत ने 12वीं की पढ़ाई अभिनव पब्लिक स्कूल पीतमपुरा दिल्ली से की। 

इसके बाद उन्होंने कुछ दिन कोटा में कोचिंग भी लिया। 11वीं में उन्होंने मेरठ में ही कोचिंग ली। अनंत की मम्मी सारिका जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। पापा अतुल कुमार जैन कपड़े के व्यापारी हैं। 

अनंत की बड़ी बहन अपूर्वा जैन श्री राम मूर्ति कॉलेज बरेली में एमबीबीएस की छात्रा है। बड़े भाई समकित जैन भी एम्स नागपुर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र हैं। 

अनंत जैन का सपना एम्स दिल्ली में दाखिला लेने का है। इसके लिए वह 12 जून को रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर वहां पर उनका नंबर नहीं आता है तो वे नीट के जरिए मौलाना आजाद दिल्ली के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेंगे। 

अनंत ने शुरू से ही मोबाइल और टीवी से दूरी रखी। अनंत की मम्मी बताती हैं कि बेटे को पढ़ाई के साथ ही ठीक से रहने की सलाह दी। समय से खाना और 6 घंटे की कम से कम नींद पूरी करना उसकी दिनचर्या में शामिल रहा। बाकी समय अनंत ने पढ़ाई में बिताया।

NEET Result 2019: Anant Jain From Meerut gets 5th rank  in All India
माता पिता के साथ पार्थ गिल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पार्थ गिल की ऑल इंडिया स्तर पर 27 वी रैंक
मेरठ देहात क्षेत्र के मवाना रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी पार्थ गिल ने नीट में ऑल इंडिया स्तर पर 27 वीं रैंक हासिल की है। पार्थ के पिता मनोज कुमार बुढाना तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। मम्मी कविता सिंह कचहरी में अभियोजन अधिकारी हैं।

पार्थ ने दिल्ली से 92.8 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं पास की। 6 से 7 घंटे पढ़ाई करने के बाद इस सफलता को प्राप्त किया। पार्थ बताते हैं कि उनकी सफलता में मम्मी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ उनके खानपान पर बहुत ध्यान रखा। पार्थ ने दिल्ली के साथ ही मेरठ से भी कोचिंग ली। पार्थ का सपना एम्स दिल्ली में एडमिशन लेने का है। 

वह बताते हैं कि अगर वहां पर नंबर नहीं आया तो उनकी दूसरी पसंद नीट के जरिए मौलाना आजाद दिल्ली मेडिकल कॉलेज होगा। पार्थ को फुटबॉल खेलने का शौक है। इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई के लिए यूट्यूब का भी इस्तेमाल किया। पार्थ के एक छोटे भाई तन्मय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed