फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   neet 30 june tak kaa samey kara le prapatr durust

नीट : 30 जून तक का है समय, करा लें प्रपत्र दुरुस्त

Fri, 29 Jun 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
neet 30 june tak kaa samey kara le prapatr durust
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेडिकल कॉलेज में नीट के तहत अभ्यर्थियों के प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें काफी तादाद में अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके प्रपत्रों में कमियां हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। वह अपने प्रपत्र दुरुस्त कर इनका सत्यापन करा सकते हैं।
विज्ञापन

नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 430 अभ्यर्थियों के सत्यापन हुए। करीब दौ सौ से ज्यादा ऐसे थे, जिनके फॉर्म में गलतियां थीं। ऐसे अभ्यर्थी परेशान रहे। शुक्रवार को 207 से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों (डॉक्यूमेंट्स) का सत्यापन किया जाएगा। इनके अलावा वह अभ्यर्थी भी आ सकते हैं, जिनके दस्तावेजों में कमियां निकली हैं। मेडिकल कॉलेज में हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी और उनके परिजन पहुंचे हैं। मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रमुख अधीक्षक और नोडल अधिकारी डॉ. विभु साहनी ने बताया कि अगर अभ्यर्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र लाएं तो उन्हें ज्यादा दिक्कत न हो। इसके अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed