फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   need a law for population control

जनसंख्या नियंत्रण के लिए बने कानून : गिरिराज सिंह

Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
need a law for population control
प्रेस वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री गिरीराज किशोर। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत बंद होनी चाहिए। केंद्र सरकार देश से आतंकवाद को खत्म करने में लगी है। इसके लिए सभी पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन

दिल्ली से देवबंद जा रहे गिरिराज सिंह का मोदीपुरम बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में भारत भूषण अरोड़ा ने स्वागत किया। इस दौरान प्रेस वार्ता में गिरिराज सिंह ने कहा कि बॉलीवुड में पाक कलाकारों पर प्रतिबंध सही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में अल्पसंख्यक कौन है, यह बहस का मुद्दा बन गया है। एक समुदाय की आबादी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। विस चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। कैराना जैसे हालात बिहार के किशनगंज क्षेत्र में भी है, वहां पर 72 फीसदी अल्पसंख्यक हैं। उन्होंने कहा कि सपा मेंचल रहे पारिवारिक विवाद से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। इस दौरान बीबी अरोड़ा मनोज पोसवाल, भाजपा नेता संजय गुप्ता, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. कुणाल, अभिषेक त्यागी, रविंद्र मलिक, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed