फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC can be taken as a minor subject, numbers will be public in the selection of teachers

माइनर विषय के रूप में ले सकेंगे एनसीसी, शिक्षकों के चयन में नंबर होंगे सार्वजनिक

Wed, 11 Aug 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
NCC can be taken as a minor subject, numbers will be public in the selection of teachers
माइनर विषय के रूप में ले सकेंगे एनसीसी, शिक्षकों के चयन में नंबर होंगे सार्वजनिक
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में इसी साल से यूजी के नए कोर्सों बीए-बीएससी में एडमिशन लिया जा सकेगा। इसके साथ ही एनसीसी को माइनर व वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है। कैंपस में होने वाली शिक्षकों की भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मंगलवार को इन बिंदुओं पर मुहर लग गई।
कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित एकेडमिक बैठक में निर्णय लिया गया कि इसी सत्र से नई शिक्षा नीति 2020 द्वारा सभी पाठ्यक्रम शासन के निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ स्ट्डी संशोधित कर संचालित किए जाएंगे। सभी महाविद्यालय एवं परिसर में यह लागू होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर चयन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर 2019 तथा यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुरूप एवं बेसिक अकादमिक एपीआई स्कोर की गणना के आधार पर की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन के लिए अकादमिक स्कोर एपीआई की गणना लिखित परीक्षा के आधा पर होगी। इसमें माइनस मार्किंग होगी। अभ्यर्थियों को एक रिक्त पद के सापेक्ष 10, एक से अधिक रिक्त पदों के सापेक्ष 5 गुना तक अग्रिम चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों में से असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन में 20 अंक शैक्षिक कौशल तथा 10 अंक साक्षात्कार के रहेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के लिए 80 अंक शैक्षिक के एवं शोध क्रियाकलापों तथा 20 अंक साक्षात्कार के होंगे।
विज्ञापन

बैठक में नरसिंह वर्मा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ को इंस्टीट्यूशनल ह्यूमन एथिकल कमेटी के रूप में नामित किया गया है, इसमें प्रो. नीलू जैन गुप्ता को सदस्य नामित किया गया। शासनादेश के अनुसार एनसीसी को माइनर व वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया। यह केवल एनसीसी लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मान्य होगा।अबेकस यूपी शासनादेश के अनुसार अंगीकृत किया गया। बैठक में बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर कोर्स स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत अगले वर्ष से चालू किया जाएगा। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. जयमाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed