फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nawazuddin Siddiqui made short film on Halala, deoband protested

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'हलाला' पर बनाई शॉर्ट फिल्म, देवबंद ने जताया ऐतराज

Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui made short film on Halala, deoband protested
फिल्म मियां कल आना

मुस्लिम समाज में व्याप्त हलाला प्रथा को निशाना बनाकर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा बनाई गई फिल्म मियां कल आना पर देवबंदी उलमा ने आंखें तरेर ली हैं। उनका कहना है कि फिल्म में हलाला को लेकर जो कहानी पेश की गई है, उसे सही नहीं कहा जा सकता। 

विज्ञापन


अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा प्रोड्यूस की गई पहली शॉर्ट फिल्म मियां कल आना को 18 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। मुस्लिम समाज में व्याप्त हलाला प्रथा को निशाना बनाकर बनाई गई फिल्म में दिखाया गया है कि तीन तलाक की प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम महिला हलाला के तहत किन-किन हालातों से गुजरती है और इस प्रक्रिया में वह सिर्फ एक वस्तु बनकर रह जाती है। 
विज्ञापन


पढ़ें : देवबंदी उलमा बोले- नामों से होती है मुस्लिम व गैर मुस्लिम की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर तंजीम उलमा-ए-हिंद व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि बुनियादी तौर पर हलाला का जो मसला है वो पहले शौहर से शादी करने के लिए नहीं है। यह प्रक्रिया तलाकशुदा महिला को सहारा दिलाने के लिए होती है। तलाक के बाद हलाला करने में यह कोई शर्त नहीं होती कि किसी दूसरे व्यक्ति से निकाह केवल इसलिए किया जा रहा है कि औरत फिर से पहले शौहर से निकाह कर सके। हलाला के बाद पहले शौहर से शादी करने के लिए या तो दूसरा शौहर उसे छोड़ दे या मर जाए तो इस स्थिति में औरत पहले पति से निकाह कर सकती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में जो कहानी दिखाई गई है उसे गलत तरीके से पेश किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed