फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema said, identity of Muslims and non Muslims is by name

देवबंदी उलमा बोले- नामों से होती है मुस्लिम व गैर मुस्लिम की पहचान

Mon, 22 Jan 2018 07:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema said, identity of Muslims and non Muslims is by name
मौलाना कारी आमिर कासमी

बच्चों के गैर इस्लामी नाम रखने को देवबंदी उलमा ने मजहब-ए-इस्लाम के एतबार से गलत बताया है। उलमा का कहना है कि ये मां बाप का फर्ज बनता है कि वे बच्चों के नाम इस्लामी रखें, क्योंकि नामों से ही मुस्लिम और गैर मुस्लिम की पहचान होती है। 

विज्ञापन


पढ़ें : चुस्त व चमक दमक-वाले बुर्के पहनने पर देवबंद का नया फतवा जारी
विज्ञापन


दरअसल बस्ती निवासी बदीउज्जमा सिद्दीकी कुछ दिनों पहले रामायण और गीता का पाठ कंठस्थ कर चर्चा में आए थे। मुस्लिम होने के बावजूद बदीउज्जमा हिंदू संस्कृति से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू बच्चों के नाम पर रखे हुए हैं। इस मामले पर मदरसा जामिया तुल कुदसियात लिल बनात के मोहतमिम मौलाना कारी आमिर कासमी का कहना है कि मजहब-ए-इस्लाम के एतबार से ये ठीक नहीं है। मुसलमानों को चाहिए कि वे गैर इस्लामी नाम रखने से बचें। क्योंकि यह इस्लामी तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि ये मां बाप की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों के ऐसे इस्लामी नाम रखें जिसके मायने भी अच्छे हों। तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि मुस्लिम बच्चों के नाम गैर इस्लामी रखना सरासर गलत है। इनके न तो कोई मायने होते हैं और न ही इनसे धर्म की कोई पहचान होती है। इसलिए मुसलमानों को गैर इस्लामी नाम रखने से बचना चाहिए और बच्चों के नाम मजहब-ए-इस्लाम के एतबार से रखने चाहिए। मौलाना रहमान कासमी ने कहा कि आजकल गैर इस्लामी नाम रखने का चलन तेजी के साथ चल रहा है। जो सही नहीं है। मुस्लिमों को चाहिए कि वे बच्चों के नाम इस्लामी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed