फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navratri 2019: SSP Ajay Sahani said will be high security arrangements in Meerut

नवरात्र आज से शुरू, शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, एसएसपी ने कहा- कतई बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2019: SSP Ajay Sahani said will be high security arrangements in Meerut
मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र आज से आरंभ हो रहे हैं। एसएसपी ने जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और मुख्य बाजारों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिन स्थानों पर रामलीला का मंचन चल रहा है या नवरात्र में कार्यक्रम होंगे, उन स्थानों को लेकर भी अलग से सुरक्षा व्यवस्था बरती जाएगी। 

विज्ञापन


नवरात्र में तड़के से ही देवी मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाता है। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ जाती है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान छेड़छाड़, चेन, पर्स लूट और मोबाइल झपटने की घटनाएं न हों। मंदिरों के बाहर तड़के चार बजे से फैंटम पुलिस, चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी तय की गई है। मंदिरों के रास्तों और बाजारों में पैदल गश्त और चेकिंग के लिए थाना प्रभारी और सीओ को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि देहात के सभी थानों और एलआईयू से रिपोर्ट ली गई थी। मुख्य मंदिरों पर थाना स्तर से ड्यूटी लगाई गई है। मखदूमपुर में आयोजित मेले को लेकर पीएसी व गोताखोर भी रहेंगे। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि 24 स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबर! त्याहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलाई जाएंगी ये पांच 'स्पेशल ट्रेन'

ये हैं मुख्य बाजार
आबूलेन, सदर, दाल मंडी, लालकुर्ती पैठ बाजार, बेगम ब्रिज रोड, बुढ़ाना गेट, सदर व शहर सराफा बाजार, वैली बाजार, नील की गली, शारदा रोड, बागपत रोड, सेंट्रल मार्केट, गंगानगर, कंकरखेड़ा।

शहर में प्रमुख मंदिर 
मंशा देवी मंदिर जागृति विहार, गोल मंदिर जयदेवी नगर, कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर, काली मंदिर सदर चौक बाजार, शक्तिधाम मंदिर लालकुर्ती, दुर्गा मंदिर बुढ़ाना गेट,  दुर्गा मंदिर नौचंदी मैदान समेत कई देवी मंदिर हैं।

सिपाही से सीओ तक की जिम्मेदारी
सिपाही से लेकर सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों को लेकर सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed