फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railways gifted five special trains to passengers in this festive season at Saharanpur

खुशखबर! त्याहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलाई जाएंगी ये पांच 'स्पेशल ट्रेन'

Sun, 29 Sep 2019 12:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Sep 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Railways gifted five special trains to passengers in this festive season at Saharanpur
ट्रेन

रेलवे ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर सहारनपुर के यात्रियों के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। एक अक्तूबर से इन ट्रेनों की शुरुआत हो जाएगी। इन ट्रेनों में अंबाला के लिए एक मेमू स्पेशल ट्रेन रोजाना के लिए 15 नवंबर तक चलाई गई है, जबकि तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन


पहली ट्रेन सहारनपुर-अंबाला कैंट मेमू स्पेशल एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04921 सहारनपुर से सुबह 04.45 बजे चलेगी। जो अंबाला कैंट 6.30 बजे पहुंच जाएगी, जबकि गाड़ी संख्या 04922 अंबाला कैंट से रात 8.40 बजे चलेगी और सहारनपुर में रात 10.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन डुप्लीकेट शालीमार एसी स्पेशल एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए तीन अक्तूबर से चार नवंबर के बीच तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। जो आनंद विहार टर्मिनल से रात 11 बजे चलकर सहारनपुर में रात में 1.50 बजे पहुंचेगी। यहां से रात दो बजे रवाना हो जाएगी। यह दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 04402 चार अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को कटरा रात 11.30 बजे आनंद विहार के लिए चलेगी। वापसी में सहारनपुर में यह ट्रेन सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी और 10.45 बजे आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी।

तीसरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04998 भटिंडा से प्रत्येक रविवार को बनारस के लिए 6 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन भटिंडा से रात 8.50 पर चलेगी और सहारनपुर में सुबह 5.10 पर पहुंचेगी। यहां से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और वाराणसी रात 7.20 बजे पहुंचेगी। 

वाराणसी से गाड़ी संख्या 04997 प्रत्येक सोमवार को भटिंडा के लिए सात अक्तूबर से चार नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन रात 9.20 पर वाराणसी से भटिंडा के लिए रवाना होगी। सहारनपुर में यह ट्रेन दोपहर 1.05 बजे पहुंचेगी, भटिंडा यह ट्रेन रात सवा सात बजे पहुंचेगी।

चौथी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नागलडेम-लखनऊ के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 04502 नागलडेम से सात अक्तूबर से चार नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 11.45 बजे चलेगी। जो सहारनपुर में सुबह 5.10 बजे पहुंचेगी। सवा पांच बजे चलकर लखनऊ दोपहर दो बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04501 लखनऊ से नागलडेम के लिए आठ अक्तूबर से पांच नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 9.30 बजे चलेगी। वापसी में सहारनपुर में यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04924 चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार को तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11.20 बजे चलेगी, सहारनपुर में रात 2.10 बजे पहुंचेगी। रात 2.20 बजे रवाना हो जाएगी और 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए रात 10.10 बजे रवाना होगी, सहारनपुर में पूर्वाह्न 11.57 बजे पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12.07 बजे अंबाला कैंट के लिए रवाना हो जाएगी। दोपहर 2.25 बजे यह ट्रेन चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed