फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navaratri 2018 Special arrangement of fruit plate for you in fasting

नवरात्र 2018: उपवास में आपके लिए फलाहारी थाली की खास व्यवस्था, इन होटलों में मिल रही छूट

Fri, 12 Oct 2018 06:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Oct 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
Navaratri 2018 Special arrangement of fruit plate for you in fasting
फाइल फोटो

नवरात्र के दौरान शहर के रेस्टोरेंट व होटलों में फलाहारी थाली की व्यवस्था रहेगी। 9 दिनों तक भक्तों की सुविधा के लिए शहर के अधिकांश होटलों ने अपने यहां व्रत की थाली की व्यवस्था की है। व्रत की थाली में इस बार लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए कम चिकनाई और कम मीठे व्यंजनों को शामिल किया है। पेय पदार्थों से लेकर खाना, स्नैक्स और पूरी थाली का हर व्यंजन सेंधे नमक से तैयार किया जाएगा। सफाई व शुद्धता का विशेष ख्याल रखते हुए व्रत की थाली तैयार की जा रही है। खास बात यह है कि इस साल व्रत का यह खाना लकड़ी और स्टील के बर्तनों में सजेगा। क्रॉकरी के स्थान पर स्टील के बर्तनों का प्रयोग हेाटलों में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ड्रिंक्स, स्नैक्स संग थाली
फलाहारी थाली में धनिया की चटनी, आंवला चटनी, मूंगफली दही का डिप, आलू चिप्स, आलू पापड़, साबूदाना पापड़, नमकीन, रोस्टेड मूंगफली, आलू लच्छा, नमकीन लस्सी, मीठी लस्सी, जूस, शर्बत, शिकंजी, फलों की चाट, सलाद, आलू टिक्की, साबूदाना कटलेट, साबूदाना खिचड़ी, सामक के चावल, मेवे की खीर, मेवा चाट, चौलाई का लड्डू, चौलाई की बर्फी, कुट्टू की पूडी, आलू कचौरी, आलू का हलवा, कुट्टू का पकौड़ा, साबूदाना चाप, दही, रायता, अखरोट लस्सी, केले के कोफ्ते आलू चाप, सामक चावल खीर, सामक खिचड़ी, आलू सब्जी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


- स्टील और लकड़ी की थाली में परोसेंगे भोजन
- फलाहार थाली के साथ होगा गेम्स और डांडिया का आयोजन

ऑयल फ्री थाली 
नवरात्र पर होटल में व्रत की संपूर्ण थाली समेत फलहारी सामाग्री उपलब्ध रहेगी। फलाहार में फलों के साथ देसी घी और ऑयल फ्री दोनों ही तरह का खाना मिलेगा। व्रत की थाली में इस बार कैलोरी फ्री, शुगर फ्री व्यंजनों का स्वाद चखने मिलेगा। -हिमांशु, रेस्टोरेंट संचालक, मंगलपांडे नगर

9 दिन तक सात्विक भोजन
9 दिन तक केवल शुद्ध सात्विक भोजन ही परोसेंगे। व्रत की स्पेशल थाली भी मिलेगी। यह पूरी तरह फलहारी आयटम से ही बनाया जाएगा। साथ ही 20 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। -गौरव नारंग, रेस्टोरेंट संचालक, दिल्ली रोड

व्रत की फ्रूट चाट और शेक 
नवरात्र पर होटल में शुद्ध भोजन मिलेगा। इसमें मूंगफली और फलों की चाट होगी। मेवा और दूध के साथ व्रत के लिए कुछ नए शेक्स भी होंगे। व्रत की संपूर्ण थाली के अलावा पार्टी स्नैक्स भी फलाहारी होंगे। किटी के लिए खास फलाहारी मेन्यू रहेगा।  -गौरव, होटल मैनेजर, दिल्ली रोड

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed