{"_id":"5740c2d24f1c1bc979ac6f60","slug":"naukri-nahi-mila","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी नहीं मिली तो खत्म की जिंदगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी नहीं मिली तो खत्म की जिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
रुड़की रोड पर नौकरी न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी से तंग आकर दरोगा के भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है।शामली जनपद के बुच्चाखेड़ी निवासी जसबीर सिंह पुत्र संगत सिंह यूपी पुलिस में दारोगा है और वर्तमान में सुल्तानपुर में तैनात है। पूर्व में उसकी तैनाती मेरठ में थी। यहां वह रुड़की रोड डौरली में सतीश के मकान में किराये पर रहता था। यहां जसबीर के बेटे उत्तम और आकाश रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
उनकी मां कभी सुल्तानपुर, कभी शामली तो कभी डौरली में आकर रहती हैं। एक माह पहले जसबीर का भाई सूरजवीर उर्फ सोनू (25) भी यहां आकर रहने लगा। ट्रांसफर होने पर जसबीर तो शामली चला गया था। शुक्रवार को दोनों भतीजे गांव चले गए। सूरजवीर अकेला था। रात में किसी समय उसने तमंचे से खुद को छाती से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा, तो सूरजवीर का शव पलंग पर पड़ा था।
मकान मालिक ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। एसओ तेज सिंह यादव मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, खोखा और शराब का पव्वा बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने भी आकर जांच की। जानकारी होने पर सूरजवीर का बड़ा भाई राजबीर पहुंच गया। राजबीर ने थाने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बीए पास था सूरजवीर
सूरजवीर का सबसे बड़ा भाई सतबीर खेती करता है। दूसरे नंबर का जसबीर यूपी पुलिस में दारोगा है। तीसरे नंबर का भाई गांव में ही कोई काम करता है। सूरजवीर ने बीए कर रखा था और कई माह से वह नौकरी की तलाश में था। मोदीपुरम में ही उसने कंप्यूटर कोर्स किया था। फिर भी नौकरी न मिलने से वह परेशान था।