फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naughty elements throwing dirt at students

शरारती तत्व स्कूल में पढ़ाई के समय छात्रों शिक्षकों पर फेंक रहे गंदगी

Sat, 15 Feb 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Naughty elements throwing dirt at students
सरूरपुर। कस्बा खिवाई के प्राथमिक विद्यालय में शरारती तत्वों द्वारा स्कूल में पढ़ाई के समय छात्र-छात्राओं पर गंदगी फेंककर उन्हें परेशान किया जा रहा है। छुट्टी के बाद स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे के कुछ शरारती तत्व मुख्य द्वार और खिड़की पर गंदगी डालकर छात्रों को परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर शरारती तत्व गाली-गलौज भी करते हैं। विद्यालय बंद होने के बाद संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रसोई, नल आदि के पास भी गंदगी फेंकी जा रही है। इससे स्कूल का स्टाफ छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और दहशत में हैं। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। खिवाई चौकी प्रभारी जगवीर सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed