{"_id":"58ee787c4f1c1b9d36cf7e5e","slug":"nauchandi-mela-will-more-than-17-lakh-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला नौचंदी देगा इस बार 17 लाख की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला नौचंदी देगा इस बार 17 लाख की आय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के नव निर्मित भवन में मेला नौचंदी समिति की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने बताया कि मेले का उद्घाटन 26 मार्च को हो चुका है और मेला विधिवत रूप से 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा, जो 21 मई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मेले से 17 लाख रुपये बचत के प्राप्त होंगे।
बैठक में सबसे पहले ठेकों पर सहमति हुई, जिसमें गांधी आश्रम साइकिल स्टैंड का ठेका 2.92 लाख रुपये, तहबाजारी का 17 लाख रुपये, सर्कस प्लाट का 5.25लाख रुपये, झूला प्लाट्स का 39.61 लाख रुपये व विद्युत व्यवस्था का 22.71 लाख रुपये में सर्वाधिक बोली पर छोडे़ गए। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने बताया कि मेले में वस्त्र, क्राकरी, खान-पान, खिलौने और आवश्यक वस्तुओं आदि की करीब 800 दुकानें खुलेंगी। मेले में 20 अप्रैल से मेला समाप्ति तक रोजाना शाम आठ बजे से पटेल मंडप में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस बार पटेल मंडप में लोक गायिका मालिनी अवस्थी का भी कार्यक्रम कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा ने बताया कि मेेले की आय 1 करोड़ 37 लाख 26 हजार 282 रुपये होगी, जबकि व्यय 1 करोड़ 19 लाख 95 हजार रुपये होगा। इस प्रकार मेले से इस बार 17 लाख 31 हजार 282 रुपये की बचत होगी। इसमें से 10 लाख रुपये गत वर्ष हुए मेले की बचत से प्राप्त हुआ। बैठक में जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डा वीके गुप्ता, सहायक आयुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, अन्य सदस्यों में मनोज अधाना, रविंदर, सुबोध गुर्जर व शमशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहीं बरती जा रही पारदर्शिता
बैठक में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र ने अध्यक्ष सीमा प्रधान से कहा कि मेले में क्या हो रहा है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है और न ही कुछ पूछा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब समिति बनी है तो सबकुछ पारदर्शिता से होना चाहिए। इस पर सीमा प्रधान ने कहा कि ऐसा नहीं है, यदि फिर भी ऐसा लगता है तो उपसमितियां बना दी जाएंगी।