फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi Express arrived seven hours late

Meerut News: सात घंटे लेट पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस

Mon, 17 Feb 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi Express arrived seven hours late
माई सिटी रिपोर्टर मेरठ। प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 8.20 बजे की बजाय शाम 3.25 बजे यानी सात घंटे लेट पहुंची। इसका असर सहारनपुर से मेरठ के रास्ते प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पर भी दिखा। प्रयागराज के लिए संगम एक्सप्रेस मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से शाम 7.07 बजे रवाना हुई। सूबेदारगंज से शाम 4.10 बजे चलने वाली शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 4.29 पर रवाना हुई जो मेरठ सिटी स्टेशन पर रात्रि 12.55 की बजाय 2.09 बजे पहुंची। एक घंटा लेट रही। दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर तक चलने वाली 64559 मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 1.35 बजे के स्थान पर 2.21 बजे सहारनपुर के लिए रवाना हुई। जो मेरठ एक घंटा देरी से शाम 4.40 बजे पहुंची। दिल्ली सहारनपुर गाड़ी संख्या 64557 ट्रेन दिल्ली से रद कर दी गई। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14303 हरिद्वार एक्सप्रेस रविवार को मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 7.27 बजे की स्थान पर एक घंटा देरी से 8.16 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed