फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nauchandi chai ghante late

नौचंदी छह घंटे लेट, युवकों ने काटा हंगामा

Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
nauchandi chai ghante late
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत में आर्मी भर्ती के लिए जा रहे सैकड़ों युवकों ने नौचंदी एक्सप्रेस में जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने हापुड़ में ट्रेन कब्जा ली और सिटी स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। कई महिला यात्रियों पर फब्तियां भी कसीं।
विज्ञापन

रविवार को इलाहाबाद से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह आठ बजे की बजाय छह घंटे की देरी से दोपहर करीब दो बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। इससे पहले करीब साढ़े बारह बजे जब यह ट्रेन हापुड़ पहुंची तो बड़ौत में होने वाली आर्मी भर्ती के लिए जा रहे सैकड़ों युवकों ने इसे कब्जा लिया। युवक जनरल कोच के अलावा स्लीपर कोच में भी घुस गए और यात्रियों के साथ अभद्रता कर सीटों पर बैठ गए।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर उतरते ही युवकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। कई महिला यात्रियों पर छींटाकशी भी की। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ ने युवकों को नहीं रोका। न ही रेलवे स्टाफ ने उनका टिकट चेक किया। युवक हंगामा करते हुए बड़ौत के लिए निकल गए। ट्रेन में आए सहारनपुर निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि युवकों ने रिजर्व कोच में घुसकर यात्रियों को उनकी सीट से उठा दिया। विरोध करने पर पीटने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed